×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाकुंभ वायरल गर्ल के नाबालिग निकलते ही देश छोड़कर भागने की फिराक में फरमान, सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा

महाकुंभ से वायरल हुई लड़की से प्रेमी फ़रमान ने केरल में शादी की, अब जांच में पता चला है कि, लड़की नाबालिग है, ऐसे में मामला केंद्र सरकार तक पहुंचने वाला है, वहीं इस बीच डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, फ़रमान देश छोड़कर भागने वाला है.

महाकुंभ वायरल गर्ल के नाबालिग निकलते ही देश छोड़कर भागने की फिराक में फरमान, सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा
Image Credits: IANS
Advertisement

महाकुंभ से वायरल हुई एक लड़की इस वक्त काफी चर्चाओं में बनी हुई है. कुछ दिनों पहले ही इस लड़की ने फरमान नाम के शख्स से शादी की थी, जिसके बाद से ही  महाकुंभ से वायरल हुई लड़की लगातार चर्चाओं का विषय बनी हुई है. इस वायरल गर्ल के साथ फिल्म बना रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस शादी को लगातार लव जिहाद बता रहे हैं. 

नाबालिग है महाकुंभ वायरल गर्ल

इस मामले को आए दिन कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है, कुछ दिनों पहले ही सरकारी दस्तावेजों में महाकुंभ से वायरल हुई लड़की नाबालिग निकली है. राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग यानि NCST की जाँच में खुलासा हुआ था कि वायरल गर्ल नाबलिग है. दरअसस आयोग ने वायरल गर्ल के नाबालिग होने के दावों पर  जाँच की थी, जिसमे ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि वो नाबालिग है. वो फ़िलहाल 16 साल कुछ महीने की है. ऐसे में अब ये मामला काफी बड़ा बन गया है. 

Advertisement

बुरा फंसा फरमान तो सरकारी दस्तावेजों पर उठा रहा सवाल

साथ ही महाकुंभ वायरल गर्ल से शादी करने वाले फरमान खान के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. उनके खिलाए महेश्वर थाने में पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद से ही फरमान लगातार नकली दस्तावेज दिख रहा है और महाकुंभ वायरल गर्ल को बालिक बता रहा है. वो सरकारी  दस्तावेजों पर सवाल उठा रहा है. साथ ही अब ये मामला जल्द ही केंद्र सरकार तक पहुंचने वाला है. 

सनोज मिश्रा का फरमान खान पर बड़ा दावा 

वहीं इस बीच वायरल गर्ल के साथ फिल्म बना रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस शादी को लगातार लव जिहाद बता रहे हैं. और अब उन्होंने इस मामले में बेहद ही चौंकाने वाला दावा किया है. सनोज मिश्रा ने nmf news को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है की अब जब इस फरमान का भांडा फूटने वाला है, तो ये देश छोड़कर भागने की फिराक है. डायेक्टर ने इस मामले में नया दावा करते हुए कहा, “मुझे बस न्यायलाय से जो हमारी जांच एजेंसियां हैं. उनसे में यही आग्रह करूंगा. इससे पहले की ये देश छोड़कर भागे,क्योंकि इसने अर्जेंट में पासपोर्ट बनवाया था. तो इस पर कड़ी नजर रखी जाए. क्योंकि जब कांड किया, उसके 15 दिन पहले ही पासपोर्ट बनवाया था अर्जेंट  अपना भी और उस वायरल गर्ल का भी. ये एक चिंता का विषय है. ये मैं बार-बार लोगों के सामने इसलिए उठा रहा हूं. ताकि सरकार और एजेंसिया इस पर सर्तकता से काम लें. 

Advertisement

‘ये आदमी कहीं से भी भाग सकता है’

सनोज मिश्रा ने आगे कहा, जब फिल्म नहीं बननी थी, जब बाहर जाना ही नहीं था. जब किसी फिल्म की शूटिंग ही नहीं होनी थी. सब फ्रॉड था. तो इतने अर्जेंट पासपोर्ट की क्या जरूरत है. ये सवाल ऐसा है, इसका सवाल ये देता है, ये आदमी जब अपने आप को फंसता हुआ देखेगा तो कहीं से भी भाग सकता है. ये बात इससे प्रूफ होती है. 

‘वो इंसाफ़ के लिए लड़ रहे हैं’

महाकुंभ वायरल गर्ल के परिवार पर बात करते हुए सनोज मिश्रा ने आगे कहा, “वो बिल्कुल लड़ाई रहे हैं, भूखे-प्यासे उनको महीने हो गए हैं. लेकिन इस लड़ाई में वो पीछे नहीं है. और बराबर हमारे साथ हैं और मुझे लगता है वो इंसाफ़ के बहुत क़रीब हैं. ये लड़ाई लोगों के लिए बहुत बड़ा रोल मॉडल बनेगी और उन जिहादियों के लिए जो पीछे बैठकर लव जिहाद और गजवा ए हिंद का सपना देख रहे हैं. उनके लिए बहुत बड़ा सबक होने वाला है. क्योंकि सच आप थोड़ी के लिए छुपा सकते हैं. ज्यादा देर के लिए नहीं. उन्होंने सोचा था, ग़रीब समुदाय के लोग हैं. चुप चाप घर में बैठ जाएँगें लेकिन नहीं वो लड़ रहे हैं. ख़ासतौर पर इंसाफ़ के लिए लड़ रहे हैं. अपनी आवाज़ वो क़मजोर नहीं कर रहे हैं. हर जगह मेरे साथ खड़े हैं. “

‘उसके पास अब बचने का कोई रास्ता नहीं है’

Advertisement

फरमान खान को निशाने पर लेते हुए डायरेक्टर ने आगे कहा, “ देखिए उसके पास अब बचने का कोई रास्ता नहीं है. वो चारों तरफ़ से घिर चुका है. और इसने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह से घेराव हो जाएगा. उसको लगा आधार कार्ड मेरे पास है ही. ये भी बना लो, वो भी बना लो. और ओवर ऐज दिखाके शादी करके और उसका ब्रेन वाश करने के बाद उसके बारे में सब अच्छा ही बोलेगी. तो कोई क्या कर सकता है. उसने एक परसेंट भी नहीं सोचा था की ये लड़ाई इस दिशा में जा सकती है. देश के सनातनी जाग सकते हैं और मेरे साथ इस तरह से खड़े हो सकते हैं. उसको मालूम था की उसकी फिल्म पूरी हो चुकी है. उसको दुनिया दारी से क्या लेना देना है. लेकिन फिल्म पूरी नहीं हुई. फिल्म का रिजल्ट आने वाला था. अगर रिजल्ट आने के बाद भी ऐसी कोई घटना होती तो भी मैं इस परिवार के साथ खड़ा रहता. क्योंकि में फिल्म बनाने के लिए ही दुनिया में नहीं आया हूं. मेरे पास और भी जिम्मेदारी हैं. देश की जिम्मेदारी, अपने धर्म की जिम्मेदारी, साथ ही सनातन की जिम्मेदारी है, और तो और फैमिली की भी जिम्मेदारी है. 

केंद्र सरकार तक पहुंचेगा मामला 

बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को इस मामले में बड़ी अपडेट आ सकती है. इस मामले की रिपोर्ट केंद्र सरकार तक जा सकती है, वहीं इस बीच सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि फरमान देश छोड़कर भाग सकता है. 

Advertisement

क्या है मामले का राजनीतिक कनेक्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, इस मामले में एक और बड़ा खुलासा है, जिसमें पता चला है कि कुछ संगठनों और राजनीतिक कनेक्शन की आशंका जताई गई है. वहीं आयोग के सामने केरल के कुछ नेताओं और संगठनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वकील प्रथम दुबे ने आयोग को बताया है कि इस शादी में केरल के CPI-M नेताओं और PFI जैसे संगठनों की गीतिविधी एक गंभीर चिंता का विषय है. इस मामले को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि इस पूरे मामले के पीछे बड़ा नेटवर्क और एजेंडा हो सकता है. शिकायत में बताया गया है कि ये शादी केवल एक निजी मामला नहीं है, बल्कि लव जिहाद के अस्तित्व को झूठा साबित करने के लिए इंटरटेशनल लेवल पर एक फॉल्स नैरेटिव सेट की रणनीतिक कोशिश थी. 

आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को किया दिल्ली तलब 

Advertisement

वहीं इस मामले को गंभीर से लेते हुए  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को भी दिल्ली तलब किया है और नियमित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क और इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है. साथ ही यह भी जांच हो रही है कि कहीं इसमें मानव तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों का कनेक्शन तो नहीं है. प्रशासन का कहना है कि पीड़ित आदिवासी लड़की को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें