×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नई कार लेने का प्लान है? मार्च के इन 5 दिनों में मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट

Car Discount: कई कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने और सालाना टारगेट पूरा करने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे फायदे दे रही हैं. इस समय खास तौर पर Honda और Maruti Suzuki अपनी कुछ लोकप्रिय कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही हैं.

Author
07 Mar 2026
( Updated: 07 Mar 2026
12:13 PM )
नई कार लेने का प्लान है? मार्च के इन 5 दिनों में मिलेगा सबसे बड़ा डिस्काउंट
Image Source: Social Media

Car Discount: अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं तो मार्च का महीना आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है. दरअसल, इस समय कई कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट और खास ऑफर देती हैं. मार्च 2026 के आखिरी दिनों में आपको कार खरीदने पर अच्छी-खासी बचत करने का मौका मिल सकता है. कई कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को जल्दी बेचने और सालाना टारगेट पूरा करने के लिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे फायदे दे रही हैं. इस समय खास तौर पर Honda और Maruti Suzuki अपनी कुछ लोकप्रिय कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही हैं.

Honda City पर मिल रहा शानदार ऑफर

इस महीने Honda City खरीदने वाले ग्राहकों को काफी अच्छा फायदा मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 में इस कार पर लगभग 1.97 लाख रुपये तक का कुल लाभ दिया जा रहा है.इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और अन्य फायदे भी शामिल हैं.
Honda City भारत की सबसे पसंद की जाने वाली सेडान कारों में से एक मानी जाती है. इस कार में दमदार इंजन, आरामदायक सीटें और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. यही वजह है कि जो लोग स्टाइलिश और भरोसेमंद सेडान चाहते हैं, उनके लिए यह कार एक अच्छा विकल्प मानी जाती है.

Maruti Suzuki भी दे रही है खास छूट

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki भी मार्च महीने में कई कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही है. कंपनी अपनी लोकप्रिय कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे फायदे दे रही है.
यह ऑफर खास तौर पर कंपनी की Arena डीलरशिप पर उपलब्ध है और 31 मार्च 2026 तक इसका फायदा उठाया जा सकता है. हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के अनुसार ऑफर में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

Maruti की इन कारों पर मिल रहा फायदा

मार्च के इस खास ऑफर में कई लोकप्रिय कारों पर अच्छी छूट मिल रही है. उदाहरण के तौर पर Maruti Suzuki Brezza पर करीब 45 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
वहीं Maruti Suzuki Swift पर लगभग 50 हजार रुपये तक का कुल डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा Maruti Suzuki WagonR, Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Suzuki Celerio जैसी बजट कारों पर भी करीब 42,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है.
इसके साथ ही Maruti Suzuki S-Presso पर लगभग 37,500 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. वहीं 7 सीटर कार Maruti Suzuki Ertiga पर करीब 5 हजार रुपये का लाभ मिल रहा है.

मार्च में कारों पर ज्यादा डिस्काउंट क्यों मिलता है

भारत में मार्च का महीना वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है. इस समय कंपनियां और कार डीलर अपने सालभर के बिक्री लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करते हैं.इसी वजह से वे ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर करते हैं.
साथ ही कंपनियां पुराने स्टॉक को जल्दी खत्म करना चाहती हैं ताकि नए मॉडल के लिए जगह बन सके. यही कारण है कि मार्च के आखिरी दिनों में कार खरीदने पर ग्राहकों को साल के बाकी महीनों की तुलना में ज्यादा फायदा मिल सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें