वाहन चालकों के लिए बड़ा निर्देश, अब चालान, रिन्यूअल और नोटिफिकेशन सीधे आपके मोबाइल पर! तुरंत अपडेट करें नंबर
RTO: पहले मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट कराने के लिए लोगों को RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस ) जाना पड़ता था, जिसमें लंबा समय और मेहनत दोनों लगते थे. अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है. इसका मतलब है कि आप अपने घर बैठे ही नंबर अपडेट कर सकते है , और इससे समय कि बचत के साथ ही प्रकिया भी बहुत आसान हो गई है.
Follow Us:
Vahan Portal: आज के डिजिटल युग में सरकार लगातार नई सुविधाएं ला रही है ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े. इस कड़ी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ( Morth ) ने ड्राइविंग लाइसेंस धारक और वाहन मालिकों को Vahan Portal और Sarathi Portal पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का निर्देश दिया है. पहले मोबाइल नंबर बदलने या अपडेट कराने के लिए लोगों को RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस ) जाना पड़ता था, जिसमें लंबा समय और मेहनत दोनों लगते थे. अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है. इसका मतलब है कि आप अपने घर बैठे ही नंबर अपडेट कर सकते है , और इससे समय कि बचत के साथ ही प्रकिया भी बहुत आसान हो गई है. आइए जानते है...
मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?
सरकार का मानना है कि पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत ज़रूरी है. सही और अपडेटेड नंबर होने से आपको कई फायदे मिलते हैं:-
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी समय पर मिलती है.
चालान या रिन्यूअल की नोटिफिकेशन सीधे आपके मोबाइल पर आ जाती है.
सरकारी रिकॉर्ड सही रहते हैं और कोई जानकारी मिस नहीं होती.
यानि मोबाइल नंबर अपडेट रखना सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा और सुविधा का भी हिस्सा है.
कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट?
मोबाइल नंबर अपडेट करना अब आसान है. इसके लिए बस आपको Vahan Portal या Sarathi Portal पर जाना होगा. वहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने का ऑप्शन मिलेगा.
अपने नए नंबर की जानकारी भरें.
OTP के जरिए नंबर वेरिफाई करें.
कुछ पोर्टल्स पर QR कोड स्कैन करके भी सीधे अपडेट किया जा सकता है.
इस तरह कुछ ही मिनटों में आपका नंबर अपडेट हो जाएगा.
आवेदन करने से पहले जरूरी जानकारियां
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी जानकारियां होना ज़रूरी है:
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और तारीख
गाड़ी का चेसिस नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
ड्राइविंग लाइसेंस धारक की जन्म तारीख
इन जानकारियों के बिना आपका आवेदन पूरा नहीं होगा. इसलिए पहले इन जानकारियों को तैयार रखें.
अगर इंटरनेट नहीं है तो आरटीओ जाकर भी करा सकते हैं
यह भी पढ़ें
ऑनलाइन सुविधा अच्छी है, लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट ठीक नहीं है या पोर्टल में कोई परेशानी आ रही है, तो आप आरटीओ ऑफिस जाकर भी मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं. यह कदम इसलिए भी जरूरी है ताकि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सभी सूचनाएं सही समय पर आप तक पहुँचें और आपको कोई परेशानी न हो.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें