‘लादेन को छुपाने वाले पर कैसे भरोसा’, मुनीर पर प्यार लुटा रहे जेडी वेंस को अमेरिकी सांसदों ने सुनाई खरी-खोटी
जेडी वेंस के पाक प्रेम पर उन्हें अब अमेरिका में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है. US सीनेटरों ने पाकिस्तान को समर्थन देने और समर्थन लेने पर खरी-खोटी सुनाई.
Follow Us:
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अपनी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बताया था. उन्होंने कहा था मेरी जिंदगी में दो लोग सबसे जरूरी हैं एक उनकी भारतीय पत्नी ऊषा वेंस और दूसरे आसिम मुनीर.
जेडी वेंस के इस पाक प्रेम पर उन्हें अब अमेरिका में ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है. US सीनेटरों ने पाकिस्तान को समर्थन देने और समर्थन लेने पर खरी-खोटी सुनाई. रिपब्लिक सीनेटरों ने जेडी वेंस के बयान की आलोचना करते हुए कहा, कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है. वेंस को अब तक ये साफ हो जाना चाहिए कि असल में हमारे असल दोस्त कौन हैं.
अमेरिकी सांसदों ने जेडी वेंस को सुनाई खरी-खरी
सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा, 'कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है और अभी वो एक मतलब की शांति पाने के बजाय ईरान के दशकों पुराने आतंकी कैंपेन को सपोर्ट करने में कहीं ज्यादा लगे हुए लग रहे हैं.'
रिक स्कॉट के अलावा मोंटाना से सीनेटर टिम शीही भी फॉक्स न्यूज एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने जेडी वेंस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, 'हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को दस साल तक छुपाया और ISI इंश्योरेंस के जरिए अयातुल्ला को फंड दिया.'
टिम शीही ने पाकिस्तान की बजाय इजरायल और सऊदी अरब को बातचीत में शामिल करने की पैरवी की. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान और कतर बातचीत की मेज पर हैं, तो US को UAE, इजरायल और सऊदी अरब को भी बातचीत में शामिल करना चाहिए. शीही ने UAE, इजरायल और सऊदी अरब को US का सच्चा साथी बताया. जबकि पाकिस्तान को आतंकी देश करार दिया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमें ये पक्का करना होगा कि हम UAE के साथ खड़े हों और बिना किसी शक के इजरायल के साथ खड़े हों, क्योंकि चाहे कुछ भी हो जाए, वो इस इलाके में हमारे अगुआ रहेंगे.
‘आतंकवाद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा कतर’
सीनेटर टिम शीही ने कतर को लेकर भी दावा किया कि वह दशकों से आतंकवादी संगठनों के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है. उन्होंने कहा,
'पाकिस्तानियों ने ISI के जरिए हमारे खिलाफ बगावत को फंड किया और बिन लादेन को छिपाया. इसलिए ये मानना कि वो यहां सिर्फ बिचौलिए होंगे, मुझे नहीं लगता कि ये सही है.'
शीही से पहले रिक स्कॉट ने यह दावा किया था कि अभी भी एक ऐसे एग्रीमेंट की गुंजाइश है जिससे सबको फायदा हो, लेकिन, सबको ये बात समझ लेनी चाहिए कि ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने की संभावना जीरो है.
जेडी वेंस ने क्या कहा था?
दरअसल वेंस ने स्विट्जरलैंड में वार्ता के दौरान कहा था, 'हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं.' उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर को उनके दो पसंदीदा लोगों में से एक बताया था. जेडी वेंस ने कहा था,
'मैं कहूंगा कि जब से फील्ड मार्शल मुनीर ने इस्लामाबाद में प्राइम मिनिस्टर के साथ हमारा स्वागत किया है, मैंने मजाक में कहा है कि मेरी जिंदगी में दो बहुत जरूरी लोग हैं एक इंडियन और एक पाकिस्तानी. इंडियन मेरी पत्नी हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल मुनीर हैं.’
दरअसल, पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच जंग में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था. पहली पीस वार्ता इस्लामाबाद में हुई थी. जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हुए थे. हालांकि ये वार्ता बेनतीजा रही थी.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- कौन हैं ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी? जिन्हें स्लीवलेस ड्रेस में गाने की मिली 74 कोड़ों की सजा, देश निकाला भी दिया