दिल्ली-एनसीआर से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हरिद्वार एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले 2 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, इस नए एक्सप्रेसवे के चालू होते ही दिल्ली से हरिद्वार का सफर घटकर महज 90 मिनट का रह जाएगा.