Advertisement
आम पैसेंजर की तरह मंत्री ने किया सरकारी बसों में सफर, तभी ऐसा क्या हुआ, कंडक्टर ने कहा- नीचे उतरो
कर्नाटक के मंत्री बायराथी सुरेश ने बेंगलुरु में यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने भेष बदला, मास्क पहना और राजधानी की बसों में सवार हो गए.
Advertisement
सदियों पहले राजा महाराजाओं का राज हुआ करता था. उस समय लोकतंत्र नहीं राजतंत्र था और जनता को कहा जाता था प्रजा. आपने किस्सों कहानियों में तो पढ़ा ही होगा, राजा कैसे भेष बदलकर शहर भ्रमण पर निकल जाते थे और काम काज का लेखा जोखा लेते थे, प्रजा के बीच प्रजा का हिस्सा बनकर, अब लोकतंत्र में एक मंत्री ने इसी को चरितार्थ किया है. जब वे मंत्री नहीं आम नागरिक बनकर शहर के बस और ऑटो में सफर करने निकले. इस दौरान उन्होंने जो पाया उसने सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया.
ये मामला है कर्नाटक का, जहां परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने शनिवार रात को बेंगलुरु में यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने भेष बदला, मास्क पहना और राजधानी की बसों में सवार हो गए. उन्होंने दो घंटे में करीब 10 बसों में सफर किया. इस सफर के दौरान उनका सामना कड़वे अनुभव और सच्चाई से हुआ. उनके सामने लापरवाही, नियमों के उल्लंघन और गैर जिम्मेदाराना रवैये के कई मामले सामने आए. जिस पर उन्होंने कड़ा एक्शन लिया.
देखें मंत्री का Video
Advertisement
Conducted a surprise field inspection by travelling on BMTC buses across Bengaluru to assess commuter experience firsthand. Ensuring safe, reliable and accountable public transport remains our highest priority.@BMTC_BENGALURU#BMTC #Bengaluru #PublicTransport #Karnataka pic.twitter.com/uyFOqsuwmd
— Byrathi Suresh (@byrathi_suresh) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 12, 2026Advertisement
Loading Ad...
इस वीडियो के साथ मंत्री ने कैप्शन में लिखा, यात्रियों के अनुभव को खुद समझने के लिए बेंगलुरु में BMTC बसों से अचानक फ़ील्ड इंस्पेक्शन किया. सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
स्टॉप पर नहीं रूकी बस, मंत्री से कहा- नीचे उतरो
Advertisement
सफर के दौरान मंत्री को कई लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया भी देखने को मिला. बस को स्टॉप पर नहीं रोका गया, जबकि यात्री ने साफ इशारा किया था. इस औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और लापरवाही के बाद मंत्री ने ऑन द स्पॉट एक्शन लिया. बायरथी सुरेश ने BMTC बस संख्या KA-57 F-3372 के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए.
यह भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में लूट: थार से ATM को बांधकर ले उड़े बदमाश, तभी कार ने दिया धोखा, हैरान कर देने वाला Video
मंत्री बायरथी सुरेश जब हेब्बाल से नागाशेट्टीहल्ली रूट पर यात्रा कर रहे थे. तब कंडक्टर ने उनके साथ मिसबिहेव किया. उन्होंने किराए के लिए 100 रुपये का नोट दिया था, जिसके बाद कंडक्टर ने खुल्ले पैसे मांगे, जब मंत्री नहीं दे पाए तो कंडक्टर ने उन्हें नीचे उतरने को कह दिया.
Advertisement
ऑटो वालों की कमियां भी सामने आईं
यह भी पढ़ें
मंत्री बायरथी सुरेश ने नागाशेट्टीहल्ली में बसों के बाद ऑटों में भी सफर किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि ऑटो वाले 30 की जगह 36 रुपए किराया वसूल रहे हैं. ऐसे में उन्होंने निर्देश जारी किए कि किराए को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई और औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.