Advertisement

Loading Ad...

स्विमिंग पूल में मस्ती करना युवक को पड़ा भारी, अंडरवियर में घुसा सांप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश के उरई में स्विमिंग में नहाने के दौरान एक युवक के अंडरवियर में सांप घुस जाने की घटना सामने आई है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

Image Credits: Video Grab
Loading Ad...

कभी कभी थोड़ी सी मस्ती भी जान के लिए आफत बन सकती है ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के उरई में जहां कुछ दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में दोस्तों संग मस्ती के लिए उतरते हैं. तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे देखकर वह मौजूद हर किसी के होश उड़ गए. नहाते-नहाते अचानक शख्स को एहसास हुआ कि उसके अंडरवियर के अंदर कुछ रेंग रहा है. जब सच्चाई सामने आई तो पूरे पूल में अफरा-तफरी मच गई.

कच्छे में घुसा सांप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में अर्धनग्न अवस्था में खड़ा है और उसके पीछ खड़े दोस्त ने उसका कच्छा पकड़ा हुआ है. वो शख्स सावधानी से कच्छा उतारकर फटाफट तौलिया लपेटता है और कच्छे को उसके दोस्त पूल से निकालकर बाहर फेंक देते हैं. जैसे ही कच्छे को फेंका जाता है उसमें से एक बड़ा सा सांप निकलता है इससे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है. तभी वह मौजूद एक लड़का डंडे की मदद से कच्छे में से सांप को बाहर निकलता है. जिसे देखकर हरकोई हैरान कह रहे हैं कि अब स्विमिंग पूल में उतरने से पहले भी दस बार सोचना पड़ेगा.

Loading Ad...

समझदारी से बची युवक की जान

यह भी पढ़ें

सबसे अच्छी बात ये थी की ये सांप पानी वाला था और जहरीला नहीं था जिसके चलते युवक के साथ कोई बड़ी अनहोनी होने से बच गई. हालांकि जब तक कच्छे में सांप फंसा रहा तो शख्स की सांसे अटकी रही. लेकिन वक्त रहते दोस्तों ने मामला संभाल लिया. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...