Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ब्रिक्स समिट के दौरान, कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी पर बनाई रील, फाइव स्टार होटल की छत पर लहराई पिस्टल, हो गया बड़ा एक्शन

BRICS समिट के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर हथियार और स्नाइपर राइफल दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किए थे.

Image Source: VIDEOGRAB/X
Loading Ad...

ब्रिक्स समिट के दौरान लापरवाही और प्रोटोकॉल ब्रीच करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एक स्नाइपर कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर उसे गृह जिला भेज दिया गया है. कॉन्स्टेबल को डिपार्टमेंटल जांच के दायरे में लाया गया था, जिसके बाद उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई. आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर हथियार और स्नाइपर राइफल दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किए थे.

ब्रिक्स समिट के दौरान रील बनाने वाले कॉन्सटेबल पर बड़ा एक्शन

जानकारी के मुताबिक़ कॉन्स्टेबल दीपक बांगर कई दिनों से अपनी सिक्योरिटी पोस्ट (तैनाती वाली जगह) से हथियार दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे. इसको लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी भी जताई थी. दीपक बांगर ने @jaat.bangar.0143 इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे ही कई रील पोस्ट किए, जो दिल्ली पुलिस के पास भी पहुंचे, जिसके बाद जांच शुरू हुई.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि बांगर सादे कपड़ों में दिख रहे हैं,  लेकिन उसने अपना ब्रिक्स समिट 2026 का आइडेंटिटी कार्ड पहने हुए हैं और सर्विस पिस्टल हाथ में पकड़ी हुई है. फुटेज में होटल का परिसर और उसके आस-पास की जगहें भी देखी जा सकती हैं. 

Loading Ad...

फाइव स्टार होटल की छत पर राइफल लहराते नजर आए थे कॉन्सटेबल

दूसरे वीडियो में वह छत से स्नाइपर राइफल के स्कोप का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में आस-पास की कई VVIP इमारतें दिखाई दे रही हैं. इन्हीं फुटेज ने सोशल मीडिया कई सवाल उठे. यूज़र्स ने सवाल किया कि जब बांगर को एक संवेदनशील सिक्योरिटी ऑपरेशन में तैनात किया गया था, तो ऐसे वीडियो क्यों रिकॉर्ड और शेयर किए गए.

Loading Ad...

दीपक बांगर को किया गया सस्पेंड

इस विवाद के बाद, दिल्ली पुलिस ने बांगर को ब्रिक्स ड्यूटी से हटा दिया और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया. इसके बाद उन्हें नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वापस भेज दिया गया. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, उसे ब्रिक्स ड्यूटी से हटा दिया गया और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. किन हालात में वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड किए गए, इसका पता लगाने के लिए डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए गए हैं. नियमों के अनुसार आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी." सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांगर को पहले ब्रिक्स समिट में शामिल होने वाले मेहमानों से जुड़े फाइव-स्टार होटलों और अन्य अहम जगहों पर तैनात किया गया था.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: जाकर बता देना, बर्दाश्त नहीं करेंगे ऐसी हरकत...अरब सागर में PAK और इंडियन नेवी की टक्कर, भारत ने पाकिस्तान को चेता दिया

विदेशी मेहमान का 35 मिनट के अंदर रिकवर किया गया ₹3 लाख वाला बैग

इस बीच समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने एक साउथ अफ्रीकन ब्रिक्स डेलीगेट का बैग बरामद किया, जिसमें भारतीय और अमेरिकी करेंसी में लगभग ₹3 लाख थे. यह बैग गायब होने की सूचना मिलने के 35 मिनट के भीतर एक कैब से बरामद किया गया और डेलीगेट के जाने से ठीक पहले उन्हें लौटा दिया गया.

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: अतीक के नाम से जिस जमीन पर था खौफ, अब वहीं 76 परिवारों के रोशन होंगे घर; PM मोदी के जन्मदिन पर दीयों से जगमगाएगा लूकरगंज

यह भी पढ़ें

डेलीगेट गुरुग्राम के एक मॉल गए थे और सेंट्रल दिल्ली के होटल लौटे थे, तभी उन्हें एहसास हुआ कि कैश वाला उनका छोटा बैग गायब है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नई दिल्ली) सचिन शर्मा ने PTI को बताया कि शाम 7.10 बजे गायब बैग के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उस कैब का पता लगाने के लिए टीमें बनाईं जिसमें डेलीगेट ने यात्रा की थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...