Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सैलरी आते ही खत्म हो जाते हैं पैसे? ChatGPT से बनाएं ऐसा बजट, महीने के अंत में भी बचेंगे रुपये

सैलरी आने के बाद खर्चों का हिसाब बिगड़ जाता है तो ChatGPT की मदद से महीनेभर के खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर समझ सकते हैं. इसके लिए किराया, राशन, बिल, यात्रा, खाना, शॉपिंग और छोटे खर्चों की पूरी जानकारी पहले जुटाएं.

Representative Photo Via Canva
Loading Ad...

आज के सोशल मीडिया के दौर में हर कुछ के लिए लोग अपने-अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए नई तकनीक पर निर्भर होते जा रहे हैं. इसी तरह जब महीने की पहली तारीख को सैलरी खाते में आते ही मन में कई तरह के प्लान बनने लगते हैं. लगता है कि इस बार खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखेंगे, कुछ पैसे सेव करेंगे और महीने के आखिर तक जेब भी खाली नहीं होगी. लेकिन कुछ ही दिनों बाद तस्वीर बदलने लगती है. कभी बाहर खाना, कभी ऑनलाइन शॉपिंग, कभी कैब का खर्च तो कभी अचानक आया कोई बिल बजट को बिगाड़ देता है. महीने का आखिरी हफ्ता आते-आते अक्सर यही सवाल सामने होता है कि आखिर पैसे गए कहां.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो खर्चों का हिसाब समझने और अगले महीने की प्लानिंग करने में ChatGPT आपकी मदद कर सकता है. हालांकि इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप उसे अपने खर्च और कमाई की सही जानकारी दें. सही डेटा होगा, तो तैयार किया गया बजट भी आपके लिए ज्यादा उपयोगी होगा.

सबसे पहले जुटाएं पूरे महीने का हिसाब

Loading Ad...

ChatGPT से बजट बनवाने से पहले पिछले महीने के सभी खर्चों की लिस्ट तैयार करें. इसमें सिर्फ बड़े खर्च शामिल न करें, बल्कि छोटी-छोटी पेमेंट भी लिखें. किराया, राशन, बिजली-पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज, यात्रा, ऑनलाइन ऑर्डर, बाहर का खाना, शॉपिंग और मनोरंजन जैसे खर्च इसमें शामिल करें. कई बार रोजाना के छोटे खर्च नजरअंदाज हो जाते हैं. लेकिन महीने के अंत में इन्हीं खर्चों को जोड़ने पर अच्छी-खासी रकम सामने आ सकती है. इसलिए हिसाब बनाते समय कोई खर्च छोटा समझकर छोड़ना ठीक नहीं है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: बंगाल में ‘रेल देवता’ की पूजा, इंजन पर चढ़े ग्रामीण…विश्वकर्मा पूजा के दिन लोगों ने जो किया, वायरल है!

अपनी कमाई और जरूरी खर्च भी बताएं

Loading Ad...

सिर्फ खर्चों की लिस्ट देने से पूरा बजट तैयार नहीं होगा. ChatGPT को अपनी महीने की कुल आय भी बताएं. इसके साथ यह जानकारी दें कि हर महीने कौन से खर्च तय हैं. उदाहरण के लिए किराया कितना है, EMI कितनी है, बच्चों की फीस कितनी है या आने-जाने में औसतन कितना खर्च होता है. इससे आपकी आय और जरूरी खर्चों को एक साथ देखकर बजट को ज्यादा व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा सकता है.

पता करें सबसे ज्यादा पैसा कहां जा रहा है

अगला कदम खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटना है. आप ChatGPT से कह सकते हैं कि आपके खर्च को घर, खाना, यात्रा, शॉपिंग, मनोरंजन, EMI और दूसरे हिस्सों में बांटकर बताए.  इसके बाद सबसे जरूरी सवाल पूछें कि इनमें से किस कैटेगरी में सबसे ज्यादा पैसा जा रहा है. साथ ही यह भी जानें कि कौन से खर्च जरूरी हैं और किन खर्चों में कटौती की गुंजाइश हो सकती है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: अपनी ही रील देखकर झूमने लगा तोता, मोबाइल पर ऐसे चलाया वीडियो कि लोग बोले- इसे यूट्यूब भी चलाना आता है

अगले महीने के लिए बनाएं बजट

एक बार जब आपको पता चल जाए कि पैसा कहां खर्च हो रहा है, तो अगले महीने की प्लानिंग आसान हो जाती है. आप अपनी आय और जरूरी खर्चों की जानकारी देकर ChatGPT से ऐसा बजट तैयार करने को कह सकते हैं जिसमें रोजमर्रा के खर्च के साथ सेविंग्स के लिए भी रकम अलग रखी जाए. सैलरी आते ही किराया, EMI और दूसरे जरूरी भुगतान अलग रखने की योजना बनाई जा सकती है. इसके बाद खाने, यात्रा, शॉपिंग और मनोरंजन के लिए एक तय सीमा रखी जा सकती है. इस तरह महीने के बीच में अचानक पैसे कम पड़ने की स्थिति से बचने में मदद मिल सकती है.

Loading Ad...

छोटे खर्चों को नजरअंदाज न करें

कई लोगों को लगता है कि उनके बड़े खर्च पहले से तय हैं, फिर भी बचत नहीं हो रही. ऐसे में रोजाना के छोटे खर्चों पर नजर डालना जरूरी है. रोज की चाय-कॉफी, फूड डिलीवरी, छोटी ऑनलाइन खरीदारी या बार-बार कैब लेने जैसी चीजें अलग-अलग देखने पर मामूली लग सकती हैं. आप ChatGPT से इन छोटे खर्चों की अलग कैटेगरी बनाने और पूरे महीने में उनकी कुल रकम निकालने के लिए कह सकते हैं. इससे यह समझना आसान होगा कि बचत बढ़ाने के लिए किन आदतों में बदलाव किया जा सकता है.

ChatGPT को ऐसे दें Prompt

Loading Ad...

अगर आप अपनी मंथली फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सवाल जितना स्पष्ट होगा, जवाब उतना ही उपयोगी मिल सकता है. आप इस तरह के Prompt दे सकते हैं.

1- मेरी महीने की कमाई __ रुपये है और मेरे जरूरी खर्च ये हैं. इन खर्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसा बजट बनाओ जिसमें घर के खर्च, शॉपिंग, घूमने और सेविंग्स के लिए अलग-अलग रकम तय हो.

2- मेरी महीने की कमाई और पिछले महीने के सभी खर्च ये हैं. इन्हें देखकर बताओ कि किन खर्चों को कम किया जा सकता है और बचत बढ़ाने के लिए क्या बदलाव किए जा सकते हैं.

Loading Ad...

3- मेरी कमाई _ रुपये है और EMI _ रुपये है. बाकी खर्चों की लिस्ट भी ये है. ऐसा बजट बनाओ जिसमें EMI और जरूरी खर्च समय पर पूरे हों और हर महीने कुछ रकम सेव भी हो.

अगर आप 50-30-20 जैसे बजट नियम को समझना चाहते हैं, तो ChatGPT से अपने खर्चों को इस नियम के आधार पर व्यवस्थित करके समझाने के लिए भी कह सकते हैं.

निजी बैंकिंग जानकारी शेयर करने से बचें

Loading Ad...

यहां एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. बजट बनवाने के लिए अपनी आय और खर्चों की जानकारी देना अलग बात है, लेकिन बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, OTP, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अपने खर्चों का हिसाब अंदाजे से देने के बजाय बैंक स्टेटमेंट, बिल और पेमेंट हिस्ट्री देखकर तैयार करें. इससे बजट ज्यादा वास्तविक बनेगा. महीने की शुरुआत से खर्च लिखने की आदत डालें और बीच-बीच में उसे चेक करते रहें. धीरे-धीरे आपको खुद समझ आने लगेगा कि पैसा कहां जा रहा है और कहां थोड़ी समझदारी दिखाकर बचत की जा सकती है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...