Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

iPhone खरीदने वालों की मौज! Flipkart पर 18 Pro की कीमत घटी, बैंक ऑफर से होगी बचत

iPhone 18 Pro: Apple ने पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार कैमरा और प्रीमियम डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए है.

Image Source: Pexels
Loading Ad...

iPhone 18 Pro: फेस्टिव सीजन में अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर ह...., Flipkart की Big Bang Diwali Utsav Sale में Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro पर शानदार ऑफर मिल रहा है. खास बात यह है कि इस फोन को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के जरिए कम कीमत में खरीदा जा सकता हैApple ने पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इसमें दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार कैमरा और प्रीमियम डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए है. आइए जानते हैं कि इस दिवाली सेल में iPhone 18 Pro कितनी कीमत में मिल रहा है और इसमें क्या-क्या खास है.

iPhone 18 Pro की कीमत और डिस्काउंट ऑफर

सबसे पहले फोन की कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल Flipkart पर 1,64,900 रुपये में लिस्टेड है. हालांकि, सेल के दौरान आप इस कीमत को थोड़ा कम कर सकते हैं. अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको सीधे 6,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,58,900 रुपये रह जाएगी..इतना ही नहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके भी अच्छी बचत कर सकते हैं. Flipkart पर पुराने फोन को बदलने पर अधिकतम 76,200 रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि, आपको कितना एक्सचेंज बोनस मिलेगा, यह आपके पुराने फोन के मॉडल, उसकी कंडीशन और एक्सचेंज की शर्तों पर निर्भर करेगा.

Loading Ad...

Flipkart Diwali Sale में मची धूम! iPhone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक की छूट

Loading Ad...

iPhone 18 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल है. साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद रहता है.. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है.. परफॉर्मेंस के लिए इस आईफोन में Apple का A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. यानी यूजर्स को तेज परफॉर्मेंस के साथ Apple का नया सॉफ्टवेयर अनुभव भी मिलेगा.

Loading Ad...

कैमरे में भी मिलते हैं शानदार फीचर्स

फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा मिलता है, जो वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है. इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है.

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. दिवाली सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठाकर इस प्रीमियम आईफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है. खरीदारी से पहले Flipkart पर ऑफर की शर्तें और अपने बैंक कार्ड की पात्रता जरूर जांच लें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...