जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में भारी बारिश के बीच योगी सरकार अलर्ट, बिजली फॉल्ट पर तुरंत पहुंचेगी गैंग; 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव

भारी बारिश के बीच योगी सरकार ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. अधिकारियों को फॉल्ट जल्द ठीक करने, 24 घंटे निगरानी रखने और बारिश के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

UP में भारी बारिश के बीच योगी सरकार अलर्ट, बिजली फॉल्ट पर तुरंत पहुंचेगी गैंग; 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव
Image Source: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच योगी सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी है. प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लेसा समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी और स्थानीय फॉल्ट को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए हैं.

फॉल्ट होते ही मौके पर पहुंचेगी सक्रिय गैंग

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सक्रिय गैंग तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य पूरा करें. स्थानीय फॉल्ट की जानकारी संचार माध्यमों के जरिए उपभोक्ताओं तक भी पहुंचाई जाए. बारिश के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा अनुरक्षण कार्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

पेड़ और टहनियां गिरने से बढ़े ब्रेकडाउन

अप्रत्याशित भारी बारिश से प्रदेश में ब्रेकडाउन की घटनाएं बढ़ी हैं। अधिकांश फॉल्ट पेड़ या उनकी टहनियां गिरने के कारण हुए हैं. लखनऊ कंट्रोल रूम के अनुसार 11 केवी के 716 फीडर और 33 केवी के 173 सब-स्टेशनों के बंद होने की सूचना है, जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. शक्ति भवन में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है, जहां छह अधीक्षण अभियंताओं की तैनाती की गई है. अधिकारी डिस्कॉम के कंट्रोल रूम से समन्वय कर स्थानीय फॉल्ट, गैंग, सामग्री और 12 घंटे से अधिक समय से बाधित आपूर्ति की जानकारी ले रहे हैं। 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़े: यूपी ट्रेड शो 2026 में विदेशी डेलिगेशन के साथ CM योगी की ताबड़तोड़ बैठकें, रूस के साथ रक्षा-फार्मा, वियतनाम-जापान के साथ टेक सेक्टर में निवेश पर चर्चा

मांग घटने से 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Advertisement

बारिश से बिजली की मांग करीब 28 हजार मेगावाट से घटकर 16 हजार मेगावाट से नीचे आ गई है. मांग कम होने से प्रदेश को कटौती मुक्त कर महानगरों से गांवों तक 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है. अतिरिक्त बिजली पावर एक्सचेंज में बेची जा रही है. अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं से किसी भी घटना या ब्रेकडाउन की सूचना तत्काल 1912 पर देने की अपील की है.

कंट्रोल रूम के नंबर
शक्ति भवन - 0522-2288737, 2288738
टोल फ्री - 1912
मध्यांचल - 0522-4950397
केस्को - 8189045757
पूर्वांचल - 0542-2300137
दक्षिणांचल - 9412719627
पश्चिमांचल - 9412749313

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि भारी बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी फॉल्ट, बिजली बाधित होने या विद्युत दुर्घटना की स्थिति में खुद कोई जोखिम न लें और तत्काल 1912 पर सूचना दें, ताकि संबंधित टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें