जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी ट्रेड शो 2026 में विदेशी डेलिगेशन के साथ CM योगी की ताबड़तोड़ बैठकें, रूस के साथ रक्षा-फार्मा, वियतनाम-जापान के साथ टेक सेक्टर में निवेश पर चर्चा

यूपी में निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को सीएम योगी ने न्योता दिया. इस दौरान वियतनाम से रूस और जापान तक के प्रतिनिधियों से राउंड-टेबल बैठक हुई और विभिन्न सेक्टर में संभावनाओं पर चर्चा हुई.

Author
27 Sep 2026
( Updated: 27 Sep 2026
10:20 AM )
यूपी ट्रेड शो 2026 में विदेशी डेलिगेशन के साथ CM योगी की ताबड़तोड़ बैठकें, रूस के साथ रक्षा-फार्मा, वियतनाम-जापान के साथ टेक सेक्टर में निवेश पर चर्चा
Image Source: UPPRD
Advertisement

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण देश की इकोनॉमी, ट्रेड और बिज़नेस के लिहाज़ से महाकुंभ साबित हो रहा है. इसमें कई देशों के प्रतिनिधि और डेलिगेशन शामिल हुए हैं. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहभागी देशों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड-टेबल बैठकें कीं. बैठकों में मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों के निवेशकों और कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश तथा कारोबार के विस्तार के अवसरों की जानकारी दी. 

सीएम योगी ने विदेशी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

उन्होंने मोबाइल विनिर्माण, रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइसेज, कृषि, मशीनरी और वुड टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के साथ बड़ा उपभोक्ता बाजार, युवा मानव संसाधन, उपजाऊ भूमि और प्रचुर जल संसाधन उपलब्ध कराता है. इन क्षमताओं के चलते राज्य में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के लिए विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने और कारोबार बढ़ाने के व्यापक अवसर हैं.

सीएम योगी की वियतनाम, रूस और जापान तक के प्रतिनिधियों से राउंड-टेबल बैठक

वियतनामी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े हवाई अड्डे का विकास हुआ है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन शुरू होने की उम्मीद है.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ, वाराणसी और नोएडा से हनोई तथा वियतनाम के अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी विकसित करने की संभावना भी रखी. उनके अनुसार इससे व्यापार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है.

रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ रक्षा-फार्मा सेक्टर में निवेश पर चर्चा

रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा में मुख्यमंत्री ने रक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइसेज को निवेश के प्रमुख क्षेत्र बताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थित है और लखनऊ नोड में ब्रह्मोस विनिर्माण इकाई स्थापित की जा चुकी है. उन्होंने रूसी रक्षा कंपनियों को कानपुर में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया. 

मुख्यमंत्री ने बताया कि रूसी मूल की एके-203 राइफल का भी उत्तर प्रदेश में निर्माण हो रहा है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मेडिकल डिवाइस पार्क और बुंदेलखंड क्षेत्र में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है. रूसी कंपनियों को ललितपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क में अनुसंधान, विकास और निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए भी आमंत्रित किया गया.

Advertisement

रूस के साथ कृषि और उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग पर भी चर्चा

सीएम योगी ने रूस के साथ कृषि और उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की. उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश की ‘फूड बास्केट’ बताते हुए कहा कि राज्य में विशाल उपजाऊ भूमि और पर्याप्त जल संसाधन हैं. इससे कृषि आधारित उद्योगों और उर्वरक आपूर्ति श्रृंखला में निवेश के अवसर पैदा होते हैं.

बेलारूस के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारी एवं उन्नत मशीनरी के क्षेत्र में निवेश

Advertisement

बेलारूस के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने भारी एवं उन्नत मशीनरी के क्षेत्र में काम कर रही कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता दिया. उन्होंने विशेष रूप से बेलारूस की ट्रैक्टर कंपनियों को राज्य में असेंबली इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव दिया.

विदेशी डेलिगेशन के साथ ODOP योजना का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने ओडीओपी योजना का उल्लेख करते हुए सहारनपुर और बिजनौर के लकड़ी प्रसंस्करण उद्योग की क्षमताओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बेलारूस की आधुनिक वुड टेक्नोलॉजी को इन उत्पादन क्लस्टरों से जोड़कर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादकता और वैश्विक बाजार तक पहुंच को मजबूत किया जा सकता है.

जापान के साथ आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और निवेश पर चर्चा

Advertisement

जापान के राजदूत ओनो केइइची और जेट्रो इंडिया के चीफ डायरेक्टर जनरल डाइसाकु युकिता के साथ बैठक में आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई. सारनाथ और जापान के नारा प्रीफेक्चर के बीच साझा बौद्ध विरासत के आधार पर संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया.

सिंगापुर के साथ प्रस्तावित सिंगापुर सिटी परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा

वहीं, सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल और प्रमुख निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री ने आर्थिक एवं निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. बैठक में प्रस्तावित सिंगापुर सिटी परियोजना की प्रगति पर भी विचार हुआ. सिंगापुर सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने में रुचि जताई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत ने UN में पलट डाले पाकिस्तान के संविधान के पन्ने, क्या है फॉर्म-47, जिसका जिक्र कर दबा दी शहबाज सरकार की दुखती रग

यह भी पढ़ें

राउंड-टेबल बैठकों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सहभागी देशों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ समूह फोटो में हिस्सा लिया. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 25 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से राज्य की औद्योगिक, विनिर्माण और निर्यात क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है. ट्रेड शो के माध्यम से विदेशी निवेशकों को उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक इकोसिस्टम, क्षेत्रवार निवेश अवसरों और निर्यात क्षमता से परिचित कराया जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें