×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

क्या बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे मिथुन चक्रवर्ती? पत्रकार के सवाल पर ‘डिस्को डांसर’ के जवाब ने सबको चौंकाया

Bangal Elections: मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनकी ऐसी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है और वे केवल जनता की सेवा करना चाहते हैं.

क्या बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे मिथुन चक्रवर्ती? पत्रकार के सवाल पर ‘डिस्को डांसर’ के जवाब ने सबको चौंकाया
Social_Media
Advertisement

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीति का पारा भी गरम है. अब मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है और उन पर समुदायों में फूट डालकर वोट की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है.

बीजेपी शासित राज्यों में खानपान की आजादी- मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "भाजपा 21 राज्यों में सरकार चला रही है, क्या वे वहां के लोगों के खानपान का फैसला कर रहे हैं? लोग अपनी मर्जी से खा रहे हैं, है ना? वे मछली, चिकन और सब कुछ खा रहे हैं. हां, कुछ जगहों पर धार्मिक कारणों से कुछ खास तरह के मांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो हमारे लिए बहुत संवेदनशील हैं. हम भी उनके कुछ फैसलों की इज्जत करते हैं लेकिन कुछ लोगों को इसी को लेकर राजनीति करनी है.

मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी पर विभाजनकारी राजनीति करने का लगाया आरोप

Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "यह विभाजन आज से शुरू नहीं हुआ है. उनके सत्ता में आने के लगभग एक से डेढ़ साल बाद से यह शुरू हुआ है, यानी दो समुदायों को बांटने के लिए. क्या आपने बंगाल में इससे पहले कभी इस तरह का हिंदू-मुस्लिम विभाजन सुना है? तब से, यह लोगों को बांटने और अपने पक्ष में वोट हासिल करने के बारे में है.

बीजेपी को मुस्लिम समर्थन का भरासो

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि बंगाल के मुसलमान भाजपा को वोट नहीं करेंगे लेकिन बाकी जगह के लोगों ने वोट किया, तभी तो हम सत्ता में आए हैं. बिहार में भी मुसलमान भाइयों ने भी वोट किया, तभी तो सरकार बनी लेकिन इस बार बंगाल में भी वो लोग वोट करेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी की राजनीति पर कसा तंज

उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी किसी पार्टी को 'तृणमूल कांग्रेस को हटाओ' कहते सुना है? नहीं, है ना? वे 'भारतीय जनता पार्टी को हटाओ' कहते हैं, उसे 'फासीवादी पार्टी' कहते हैं लेकिन आप उन्हें 'तृणमूल को हटाओ' कहते नहीं सुनेंगे. इसलिए लोगों को समझ आ रहा है कि ममता क्या करना चाह रही हैं”. 

Advertisement

मुख्यमंत्री बनने को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "ये सब मेरी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं नहीं हैं. भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, मैं उसे पूरी तरह से संभाल नहीं पा रहा हूं. दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, ये सर्वोच्च सम्मान एक गरीब लड़के को मिले हैं, जो फुटपाथ से आया है. मैं अब भी इन सब बातों को समझ नहीं पा रहा हूं. तो मैं और अधिक क्यों चाहूं? अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो एक जगह सीमित हो जाऊंगा और मैं सीमित नहीं होना चाहता हूं”. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें