Advertisement
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बरसों पुराना इंतजार होगा खत्म? रेखा गुप्ता सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान; जानें पूरा मामला
दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित करेगी. CM रेखा गुप्ता ने मानदेय बढ़ाने पर विचार की बात कही है. सरकार ने बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका को अहम बताया है.
Advertisement
दिल्ली सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के काम और उनके योगदान को पहचान देने के लिए 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार उनके मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है. सरकार के अनुसार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों, महिलाओं और परिवारों तक कई जरूरी सेवाओं और योजनाओं को पहुंचाने में जमीनी स्तर पर अहम भूमिका निभाती हैं. ऐसे में उनके काम को सम्मान और उचित प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.
मुख्यमंत्री के मुताबिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पोषण, बच्चों की देखभाल और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं. ऐसे में उनके काम और जिम्मेदारियों को उचित सम्मान मिलना जरूरी है. मानदेय बढ़ाने पर विचार को भी इसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.
यह भी पढ़े: दिल्ली में आधी रात चला बुलडोजर, अतिक्रमण की ज़द में आई मदीना मस्जिद, हो गया तगड़ा एक्शन!
Advertisement
70 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विशेष कार्यक्रम
Advertisement
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए करीब 25 हजार निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 500 लोगों की भागीदारी प्रस्तावित है. इन कार्यक्रमों में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं, लाभार्थी, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली महिलाएं, अभिभावक और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पोषण की शपथ भी दिलाई जाएगी.
सम्मान किट में मिलेंगी काम की जरूरी चीजें
Advertisement
सरकार ने आंगनवाड़ी से जुड़े अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए करीब 2,500 रुपये मूल्य की सम्मान किट तैयार की है. इसमें बैग, यूनिफॉर्म, इंसुलेटेड पानी की बोतल, कैप, प्राथमिक उपचार पाउच और छाता शामिल है. यह किट उनके रोजमर्रा के काम में भी उपयोगी साबित हो सकती है.
यह भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर हुई 50
पोषण माह से जुड़ा अभियान
Advertisement
'आंगन का मिलन' को राष्ट्रीय पोषण माह 2026 से भी जोड़ा गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पोषण माह मनाया जा रहा है. इस वर्ष इसकी थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि सरकार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान देना नहीं है, बल्कि पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी मजबूत करना भी है. इस तरह आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.