×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UKSSSC Paper Leak: पत्रकार के साथ मारपीट के बाद अब सीबीआइ जांच व पेपर निरस्त की मांग पर अड़ा बेरोजगार संघ

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ का प्रदर्शन जारी है. जिलाधिकारी और एसएसपी ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे सीबीआई जांच की मांग पर अड़े रहे.

Author
27 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:27 AM )
UKSSSC Paper Leak: पत्रकार के साथ मारपीट के बाद अब सीबीआइ जांच व पेपर निरस्त की मांग पर अड़ा बेरोजगार संघ
Advertisement

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त करने व पेपर लीक की सीबीआइ मांग पर अड़े बेरोजगार संघ का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा.

परीक्षा को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे युवा 

उत्तराखंड में परेड ग्राउंड के बाहर चल रहा बेरोजगार संघ का प्रदर्शन लगातार बड़ा रूप ले रहा है. शुक्रवार को संघ से जुड़े युवाओं को समझाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह धरना स्थल पहुंचे, लेकिन युवा नहीं माने और प्रकरण की सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े रहे. इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि वह भी सामान्य परिवार से निकलकर आए हैं, ऐसे में युवाओं की संवेदनाओं को समझते हैं. जहां तक पेपर आउट होने का मामला है तो इस पूरे मामले की एसआइटी विवेचना कर रही है.

एक माह में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी, जो मीडिया के समक्ष रखी जाएगी. यदि युवाओं को इस रिपोर्ट पर कोई संदेह होता है या वह रिपोर्ट से नाखुश होते हैं तो युवा अपना प्रदर्शन जारी रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक आगे कार्रवाई नहीं बढ़ाई जा सकती है. युवाओं की जो भी मांग है वह सरकार के समक्ष रख दी गई है. यदि जांच रिपोर्ट पर युवाओं को संदेह होगा तो तभी सीबीआइ जांच करवाई जा सकेगी. सीबीआइ जांच के लिए राज्य की एजेंसी की जांच रिपोर्ट भी जरूरी है.

NMF News के पत्रकार के साथ मारपीट 

Advertisement

उत्तराखंड में बेरोजगार संघ के प्रदर्शन को कवर करने गए NMF News के हमारे संवाददाता सुमित तिवारी के साथ मारपीट की गई. जिसके संबंध में मामला दर्ज करा दिया गया है.

हमारे पत्रकार सुमित तिवारी और कैमरामैन उमाकांत उपाध्याय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. इस मामले में डालनवाला कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस को दी तहरीर में सुमित तिवारी निवासी नोएडा सेक्टर-10, थाना सेक्टर 20 नोएडा बताया गया है. वह हमारे चैनल NMF News में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत है.

यह भी पढ़ें

25 सितंबर को वह देहरादून में बेरोजगार संघ की ओर से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को कवर करने हमारी टीम गई हुई थी. सवाल पूछने पर संगठन व धरने पर मौजूद युवकों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की. साथ ही देख लेने की धमकी भी दी गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें