‘27 देशों से मजबूत होगा व्यापार...’, बजट पेश होते ही PM मोदी ने बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से कैसे बदलेगी पंजाब की तस्वीर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त करेगा. गुरु रविदास जयंती पर पंजाब में उन्होंने बताया कि बजट में 17 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

‘27 देशों से मजबूत होगा व्यापार...’, बजट पेश होते ही PM मोदी ने बताया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से कैसे बदलेगी पंजाब की तस्वीर
Screengrab

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बजट को देश के गरीबों, अन्नदाताओं, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य की मजबूत नींव है, जो गांवों से लेकर शहरों तक विकास को नई दिशा देगा.

पंजाब में PM मोदी ने की सभा को संबोधित 

रविवार को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में 17 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे गांवों, गरीबों, किसानों और युवाओं को सीधा लाभ पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है.

ये बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देगा: PM मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों को और मजबूती देगा. उन्होंने बताया कि जालंधर, लुधियाना और देश के कई अन्य शहरों को विकास के बड़े केंद्रों में बदलने पर विशेष ध्यान दिया गया है. इन शहरों में उद्योगों के विस्तार से न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

मदर ऑफ ऑल डील्स पर PM मोदी ने दी प्रतिक्रिया 

सभा के दौरान पीएम मोदी ने यूरोपीय यूनियन के साथ हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कह रही है. इस एफटीए के तहत अब 27 यूरोपीय देशों में भारतीय उत्पादों के निर्यात पर कम टैक्स देना होगा. इससे भारत के व्यापार को नई गति मिलेगी और खासतौर पर पंजाब जैसे औद्योगिक राज्यों को बड़ा फायदा होगा.

पंजाब के कारखानों की बदलेगी किश्मत 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब अपने मेहनती लोगों और कुशल युवाओं के लिए जाना जाता है. जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में लाखों लोग कपड़ा उद्योग से जुड़े हैं. इस व्यापार समझौते के बाद इन शहरों में बने कपड़े अब सीधे यूरोपीय बाजारों तक पहुंचेंगे. इसका मतलब है कि पंजाब के कारखानों में ऑर्डर बढ़ेंगे, उत्पादन तेज होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. पीएम मोदी ने यह भी बताया कि इस समझौते से जालंधर के खेल सामग्री उद्योग को भी लाभ मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार तक आसान पहुंच मिलने से यहां के छोटे और मध्यम उद्योगों को नई पहचान मिलेगी. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने ही राज्य में काम के बेहतर मौके मिलेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस एफटीए से प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. मोगा, फिरोजपुर, होशियारपुर और बठिंडा जैसे जिलों के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. उनके उत्पाद अब आसानी से यूरोपीय बाजारों तक पहुंच सकेंगे, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे.

यह भी पढ़ें

बताते चलें इस सभा के अंत में पीएम मोदी ने गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद जहां भी जाएं, वहां भारत की पहचान बनें. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. अगर हम बेहतर उत्पाद नहीं बनाएंगे, तो वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता ही वह ताकत है, जो भारत को दुनिया के बाजारों में मजबूत बनाएगी. इस तरह केंद्रीय बजट 2026-27 और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते मिलकर देश के विकास को नई रफ्तार देने का काम करेंगे, जिससे हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें