जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोकने से मचा बवाल, प्रयागराज में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके ईंट- पत्थर, दर्ज हुई FIR, 12 लोग गिरफ्तार

यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम रेप पीड़िता बच्ची से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोके जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बताया जा रहा है कि जिस सर्किट हाउस में पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को बिठाए रखा था. वहां देर शाम तक पार्टी के कार्यकर्ता जुटे रहे. इस दौरान भड़ेवरा बाजार में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करीब साढ़े तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. खबरों के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक थाना, करछना थाना और नैनी थाने की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. वहीं SDM करछना की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है. जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी कार्यकर्त्ता भिड़ गए.

सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोकने से मचा बवाल, प्रयागराज में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके ईंट- पत्थर, दर्ज हुई FIR, 12 लोग गिरफ्तार
Advertisement

यूपी के नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के सह-संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज जिले के कौशांबी और करछना तहसील के इटौसी गांव जाने से रोकने पर भयंकर बवाल मच गया. पुलिस-प्रशासन द्वारा रोके जाने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और SDM की गाड़ी सहित कुल 2 वाहनों में तोडफ़ोड़ की. इनमें आधा दर्जन से ज्यादा बाईकों को आग के हवाले कर दिया गया. उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी, पत्रकार समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बता दें कि चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोका गया था. खबरों के मुताबिक, रात 8 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें वाराणसी जाने की इजाजत मिली. 

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत 

बता दें कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोके जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. बताया जा रहा है कि जिस सर्किट हाउस में पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद को बिठाए रखा था. वहां देर शाम तक पार्टी के कार्यकर्ता जुटे रहे. इस दौरान भड़ेवरा बाजार में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करीब साढ़े तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. मौके पर स्थिति को बिगड़ता देख कई बड़े अधिकारियों और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया. उसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई. कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने औद्योगिक थाना, करछना थाना और नैनी थाने की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की. वहीं SDM करछना की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है. जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी कार्यकर्त्ता भिड़ गए.

Advertisement

अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा का आया बयान 

इस मामले को लेकर अपर पुलिस आयुक्त डॉक्टर अजय पाल शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया है कि 'सांसद चंद्रशेखर आजाद को जाने से रोकने पर भड़ेवरा बाजार में उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया. उत्पात मचाने वालों को चिन्हित कर हमने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. 

सांसद चंद्रशेखर का भी बयान आया सामने

इस मामले पर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि 'जब तक प्रशासन उनको पीड़ित परिवार से मिलने नहीं देगा और गिरफ्तार हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को छोड़ा नहीं जाएगा. तब तक वह प्रयागराज छोड़कर नहीं जाएंगे.' वहीं पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बवाल शुरू होने की वजह यह रही कि चंद्रशेखर आजाद को प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर कौशांबी में रेप पीड़ित मासूम बच्ची के घर जाने नहीं दिया. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा किया.

क्या है कौशांबी रेप पीड़िता बच्ची का मामला? 

Advertisement

बता दें कि यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लगभग 12 दिन पहले रामायण देखने जा रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस के ही सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धन्नू नाम का युवक बहला फुसलाकर ईट के भट्ठे में ले गया था. जहां उसने बच्ची के साथ आप्रकृतिक यौन संबंध बनाया. उसके बाद बच्ची ने घर जाकर बताया कि धन्नू ने उसके प्राइवेट पार्ट में गलत हरकत की और अश्लील वीडियो भी दिखाया. जिसके बाद मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने मामले को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान पर जमीनी विवाद में बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें