Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM के जन्मदिन पर काशी से वडनगर तक गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश, 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से रवाना

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर तक कलश यात्रा भी निकाली गई. इसके लिए प्रमुख नदियों और पवित्र संगमों का जल एकत्रित किया गया है

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी कड़ी में गुरुवार को काशी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रवाना हुई. यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं. 

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सेवा संकल्प बाइक यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वडनगर पहुंचेगी और इस दौरान सेवा गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

काशी से वडनगर तक जाएगा पावन नदियों का जल

Loading Ad...

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर तक कलश यात्रा भी निकाली गई. इसके लिए प्रमुख नदियों और पवित्र संगमों का जल एकत्रित किया गया है. इसमें गंगा, यमुना, आमी, राप्ती, नर्मदा, गोमती, बेतुआ, अलकनंदा, कुआनो, वरुणा और सरयू सहित अन्य पवित्र नदियों और संगमों का जल शामिल है. 

Loading Ad...

काशी से 10 यात्राओं ने अलग-अलग मार्गों से वडनगर के लिए प्रस्थान किया. यात्रा के दौरान ले जाया जा रहा पवित्र जल वडनगर स्थित भगवान हाटकेश्वर को अर्पित किया जाएगा. वहीं, वडनगर से चलने वाली यात्रा में कई नदियों का जल काशी लाकर बाबा विश्वनाथ को समर्पित किए जाने की योजना है. इस तरह काशी और वडनगर के बीच आस्था और सेवा के भाव को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. 

‘मोदी-योगी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना मेरा सौभाग्य’

Loading Ad...

’झारखंड से सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल सेवा यात्री प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए इस कार्य को करने का मेरा उत्साह किसी मशीन से नहीं नापा जा सकता. मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्य के लिए चुना गया है. झारखंड से हम 17 लोगों का दल है, जो वाराणसी से वडनगर तक जाएगा. 

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, 45 हजार से ज्यादा घरेलू खरीदार, 5 देशों की भागीदारी पक्की

यह भी पढ़ें

कानपुर के सेवा यात्री रजत मिश्रा ने कहा कि सेवा यात्रा की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से इसके लिए आवेदन किया था. उन्होंने कहा कि मेरे लिए मोदी-योगी जी द्वारा नए भारत के निर्माण और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सौभाग्य की बात है. काशी से वडनगर तक निकल रही यह यात्रा PM मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है. अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...