Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की मौत... CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का ऐलान

ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई. हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए संज्ञान लिया.

Image Source: IANS
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जेवर एयरपोर्ट के पास नोएडा से महोबा जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 9 यात्रियों के जलकर मौत हो गई. कई यात्रियों से बस की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लेते हुए इसे हृदय विदारक बताया है. 

30 से ज्यादा लोग थे बस में सवार 

जानकारी के मुताबिक, बस में 30 से ज्यादा यात्रियों सवार थे. आग लगते ही बस में अफरातफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्रियों ने चलती बस से कूदकर जान बचाई, लेकिन बस के ऊपरी हिस्से में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल पाए. पुलिस ने कहा था कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है और सभी यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर जान बचा ली है लेकिन मौके से आ रही ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में 9 लोगों के जिंदा जलकर मौत हो गई.

Loading Ad...

CM योगी ने जताया दुःख 

इस हादसे पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने दुःखद बताया है. सीएम ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 के मुआवज़े की घोषणा की. पुलिस और बचाव दलों ने बस से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके साथ ही सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लकहा कि 'यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

Loading Ad...

यह भी पढ़े: चंपत राय-अनिल मिश्रा आरोपी नहीं... राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, जानें पूरी बात

जांच में जुटी पुलिस

Loading Ad...

बता दें कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही जेवर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर कर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई. हादसा ग्रेटर नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ. बस नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते महोबा जा रही थी. बस के ऊपर भारी मात्रा में लगेज रखकर चलने की भी जानकारी सामने आई है, जो आग लगने का एक कारण हो सकता है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़े: CM योगी ने 2 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित कर दिया है और जली हुई बस को हटाने का काम जारी है। मृतकों की पहचान और घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और उनसे संवाद कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु निर्देश दिया है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...