Advertisement
‘सपा पूरी तरह डिरेल हो चुकी है, अब दाल गलने वाली नहीं’, अखिलेश पर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
डिप्टी CM ने सपा को चैलेंज करने वाले लहजे में कहा, ‘अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे. सपा गुंडे-माफियाओं को पालने-पोषने वाली पार्टी है.’
Advertisement
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, वह सफल नहीं होंगे. पाठक ने सपा को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तरह डिरेल हो चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को समझती है.
ब्रजेश पाठक ने कहा, अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, सफल नहीं होंगे. उन्होंने कहा, यूपी की जनता जानती है कि ये लोग गुंडे, बदमाश और माफियाओं को पालने-पोषने वाले लोग हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को सत्ता केवल अपने स्वार्थ के लिए चाहिए.
‘अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है’
डिप्टी सीएम ने प्रदेश में BJP सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा, ‘आज यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की राह पर चल रहा है. उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है.’
Advertisement
सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने सपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा के लोग जाति-धर्म के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं, जबकि BJP सर्वसमाज की बात करती है. उन्होंने कहा कि BJP ‘सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास’ के आधार पर जन-जन को जोड़ती है.