Advertisement
6 लाख का लोन और ब्याज पर राहत! यूपी में किसानों के लिए CM योगी की कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया.
Advertisement
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया.
छह लाख रुपये तक का मिलेगा ऋण
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से किसानों को छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लंबी अवधि के लिए दिया जाएगा. इससे किसानों को कृषि एवं ग्रामीण जरूरतों के लिए कम ब्याज पर वित्तीय सहायता मिल सकेगी.
Advertisement
समय पर किस्त चुकाने वाले किसानों को मिलेगा लाभ
Advertisement
दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा कृषकों को वितरित ऋणों पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा. इसका आकलन प्रतिवर्ष कृषकों को विगत वर्ष (योजना आरम्भ होने के पश्चात) में दिये गये ऋणों के अवशेष मूलधन व आगामी वर्षों में वितरित ऋणों के आधार पर किया जाएगा. प्रस्तावित योजना में देय 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान उन्हीं ऋणी कृषकों को अनुमन्य होगा, जो नियत देय किस्तों का भुगतान नियत तिथि को करेंगे.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के जरिए लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और ग्रामीण जरूरतों के लिए लंबे समय का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. ब्याज अनुदान की शर्त समय पर किस्त चुकाने से जुड़ी होने के कारण योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए नियमित भुगतान भी अहम रहेगा. सरकार के इस फैसले से पात्र किसानों को कम ब्याज दर पर दीर्घकालीन वित्तीय सहायता मिलने की उम्मीद है.