'पीडीए तो सिर्फ बहाना है, असली लक्ष्य तो परिवार है...', बिना नाम लिए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, लगाया बड़ा आरोप
सीएम योगी ने केंद्रीय बजट में पीडीए को नजरअंदाज करने के सपा प्रमुख के आरोप पर सवाल उठाते हुए बिना उनका नाम लिए कहा कि 'जो लोग (सपा) इस बात का दावा करते हैं. उनसे (अखिलेश) यह पूछा जाना चाहिए कि जब सरकार ने प्रदेश के 6 करोड़ लोगों सहित पूरे देश में 25 करोड़ लोगों को गौरव और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में मदद की, तो उनके कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हो सका?
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला है. सीएम योगी ने पीडीए के नारे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी दल को पीडीए से ज्यादा अपने परिवार की चिंता है. यह पीडीए तो बस एक बहाना है. उनका असली लक्ष्य परिवार है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बजट पर राहुल गांधी की आलोचना को भी खारिज किया, इसके अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर वंशवादी राजनीति का भी आरोप लगाया.
सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला
सीएम योगी ने केंद्रीय बजट में पीडीए को नजरअंदाज करने के सपा प्रमुख के आरोप पर सवाल उठाते हुए बिना उनका नाम लिए कहा कि 'जो लोग (सपा) इस बात का दावा करते हैं. उनसे (अखिलेश) यह पूछा जाना चाहिए कि जब सरकार ने प्रदेश के 6 करोड़ लोगों सहित पूरे देश में 25 करोड़ लोगों को गौरव और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में मदद की, तो उनके कार्यकाल में ऐसा क्यों नहीं हो सका? तब भी पीडीए का मुद्दा जरूर रहा होगा.'
'पीडीए पर चर्चा क्यों नहीं हुई;
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मैं पूछना चाहता हूं कि उस समय सपा ने पीडीए पर चर्चा क्यों नहीं की? अपनी पार्टी शासनकाल में उन्हें सिर्फ परिवार की ही चिंता क्यों थी?' इस दौरान योगी समेत भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया.
'पीएम मोदी ने राष्ट्र को एक परिवार के रूप में देखा'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को परिवार के रूप में देखने का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है. हमारा मुख्य उद्देश्य गरीबों, युवाओं और किसानों की सहायता करना है. हमारा लक्ष्य उच्च श्रेणी की अवसंरचना सुनिश्चित करना है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है.'
'दूरदृष्टिहीन लोग निरर्थक बातों में उलझे रहते हैं'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बजट पर की गई आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि 'यह दृष्टिकोण बजट में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है, लेकिन दूरदृष्टिहीन लोग भविष्य की कोई योजना ना रखने वाले ऐसे निरर्थक बातों में उलझे रहते हैं.' इस दौरान योगी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बजट की आलोचना को भी खारिज किया.
'रक्षा क्षेत्र के लिए बढ़ाए गए आवंटन से प्रदेश को मदद मिलेगी'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'केंद्रीय बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए बढ़ाए गए आवंटन से उत्तर प्रदेश को मदद मिलेगी, जो देश में रक्षा विनिर्माण का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. इससे राज्य के साथ-साथ निवेशकों को भी लाभ होगा.' इस दौरान योगी ने कहा कि 'केंद्रीय बजट के आधार पर प्रदेश सरकार फरवरी में अपना बजट प्रस्तुत करेगा और डबल इंजन की सरकार के इस बजट का लाभ देश की सबसे बड़ी आबादी को प्राप्त होगा.'
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement