Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Patanjali Case: Baba Ramdev को सुप्रीम कोर्ट की फटकार! क्या इस बार जाएंगे जेल?

क्या इस बार बाबा रामदेव सच में जेल चले जाएंगे ? उनका जेल जाना पक्का हो गया ? ये तमाम सवाल उठ रहे है, आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन को लेकर मामला बढ़ता ही चला जा रहा है। अब तो बाबा रामदेव की माफ़ी को भी ठुकरा दिया गया है। बाबा रामदेव को लेकर बड़ी खबर यही सामने आ रही है की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज करते हुए उन्हें फटकारा है।

Loading Ad...
क्या इस बार बाबा रामदेव सच में जेल जाएंगे? क्या उनका जेल जाना पक्का हो गया? आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन को लेकर बढ़ते जा रहे मामले के बीच बाबा रामदेव पर ये तमाम सवाल उठ रहे हैं । अब तो बाबा रामदेव की माफ़ी को भी ठुकरा दिया गया है। बाबा रामदेव को लेकर बड़ी खबर यही सामने आ रही है की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज करते हुए उन्हें फटकारा है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में। 

दरअसल, पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने माफी मांगी, लेकिन  सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज भी कर लिया और शख्ती से कहा "हम अंधे नही हैं" उनके हलफनामे को ख़ारिज कर दिया गया। 

NBT की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली ने कहा "हलफनामा हमारे सामने आने से पहले मीडिया में प्रकाशित हो गया. इसे प्रचार के लिए दाखिल किया गया या हमारे लिए?" आगे जस्टिस अमानुल्लाह ने सुनवाई के दौरान कहा, “कोर्ट से झूठ बोला गया" इसके बाद जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि "हम इस हलफनामे को स्वीकार करने से मना करते हैं" 

वही, कोर्ट ने कहा कि "हम आपका दूसरा माफीनामा स्वीकार नहीं कर रहे हैं।" आगे कोर्ट ने चेतावनी तक दी कि वो अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शीर्ष अदालत ने कहा कि समाज में सही संदेश जाना जरूरी है"

अब जिस तरह से कोर्ट ने बाबा रामदेव और इसके साथ ही आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई है, उससे यही कहा जा रहा है की बाबा रामदेव जेल जा सकते है।

बता दे, रामदेव और बालकृष्ण के वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत में सफाई भी दी थी और कहा था "हमने 6 अप्रैल को ही हलफनामा दाखिल कर दिया था. रजिस्ट्री ने शायद इसे जजों के सामने नहीं रखा" इसके बाद रोहतगी ने हलफनामे का अंश पढ़कर सुनाया जिसमें बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से माफी मांगी गई है। 

लेकिन कोर्ट ने इसे ख़ारिज कर दिया, कोर्ट का ये भी कहना है की "हम इस हलफनामे को स्वीकार करने से मना करते हैं" वही, रामदेव और बालकृष्ण के वकील मुकुल रोहतगी ने सुनवाई टालने का अनुरोध किया लेकिन जस्टिस कोहली ने कहा कि हम कितनी बार समय दें? 

यानी अब बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इससे कहा जा रहा है की बाबा रामदेव जल्द ही जेल जा सकते है। मामला आपको बता देते है,बात 29 नवंबर 2023 की है जब बाबा रामदेव पर टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगा था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने रामदेव पर वैक्सीनेशन अभियान और आधुनिक दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाने का आरोप लगाया गया था।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...