×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पंजाब से लापता किसान पाकिस्तान में मिला, पीड़ित परिवार ने सरकार से वापस लाने की अपील की

गुरुहरसहाए के गांव खैरेके उताड़ का किसान अमृतपाल सिंह 21 जून को खेतों में काम करने के लिए सरहद के पास पहुंचा था.वहां से अचानक वह पाकिस्तान में प्रवेश कर गया. जिसके बाद उससे पाकिस्तान पुलिस ने हिरासत में ली लिया है.

Author
05 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
02:33 AM )
पंजाब से लापता किसान पाकिस्तान में मिला, पीड़ित परिवार ने सरकार से वापस लाने की अपील की
Advertisement

फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाए विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरेके उताड़ का निवासी किसान अमृतपाल सिंह 21 जून को खेतों में काम करने के लिए सरहद के पास पहुंचा था. सीमावर्ती क्षेत्र में लगे फेंसिंग को पार कर वह खेत में गया, लेकिन अचानक वह पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया.

पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में किसान अमृतपाल

परिवार ने जब अमृतपाल से संपर्क नहीं हो पाया तो तुरंत बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) को इसकी सूचना दी. बीएसएफ ने अमृतपाल की तलाश में जुटते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तीन बार फ्लैग मीटिंग की. शुरुआती मीटिंग्स में पाकिस्तानी रेंजर्स का कहना था कि अमृतपाल उनके कब्जे में नहीं है. लेकिन 27 जून को पाक रेंजर्स की ओर से जानकारी दी गई कि अमृतपाल पाकिस्तान पुलिस की हिरासत में है.

पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से लगाई गुहार 

Advertisement

यह भी पढ़ें

अब पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से केंद्र सरकार के माध्यम से कार्रवाई की मांग की है, ताकि अमृतपाल को सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके. परिजनों का कहना है कि अमृतपाल गलती से सीमा पार कर गया था और वह कोई अपराधी नहीं है. उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर तुरंत दखल देने की अपील की है.इस पूरे मामले ने एक बार फिर से सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और निगरानी की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से ऐसे मामलों से निपटने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें