Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM रेखा गुप्ता का दिल्ली के श्रमिकों को बड़ा तोहफा, अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म, 'नमो मोबाइल वैन' घर तक पहुंचाएगी सुविधा!

दिल्ली को अपनी मेहनत और श्रमबल से संजीवनी देने वाले श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने सरकारी सुविधाओं के लाभ उन्हीं के इलाके तक पहुंचाने की बड़ी पहल की है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

राजधानी दिल्ली में आम गरीब और मजदूरों को लेकर सरकार कई योजनाएं चला रही है. सरकार की कोशिश है कि कैसे इन लोगों की जिंदगी आसान बनाई जाए. इसी कड़ी में सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 'मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र' शुरू किए हैं, जिसके बाद श्रमिक भाईयों को अब सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे.

आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में इस अभियान की शुरुआत की है और चार मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वैन दिल्ली के सभी जिलों में श्रमिकों और कामगारों तक पहुंचेंगी और उन्हें सुविधाएं प्रदान करेंगी.

Loading Ad...

मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र क्या है?

Loading Ad...

यानी कि दिल्ली सरकारी योजनाओं के लाभ, दस्तावेजीकरण आदि की सुविधा खुद मजदूरों तक चलकर पहुंचेगी. मोबाइल सेवा केंद्रों के तहत श्रमिकों को उनके क्षेत्र में ही पंजीकरण और नवीनीकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, जरूरी दस्तावेजों से संबंधित सहायता, डिजिटल सेवाओं तक पहुंच और विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी.

Loading Ad...

किन्हें मिलेगा नमो मोबाइल वैन से फायदा?

इस सुविधा का लाभ खासतौर पर ऐसे श्रमिकों को मिलेगा, जो दिहाड़ी पर काम करते हैं. ऐसे मजदूर रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं. ऐसे में उनके लिए काम से छुट्टी करना मेहनत और आर्थिक नुकसान, दोनों ही है. उनके लिए काम से समय निकालकर दूर स्थित सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल होता है.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि दिल्ली के निर्माण और विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. दिल्ली सरकार की कोशिश है कि सरकारी सेवाएं केवल अब कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि उनके लाभ जरूरतमंद श्रमिकों और उनके असल हकदार तक स्वयं पहुंचें.

Loading Ad...

मोबाइल वैन में एक-दो नहीं, मिलेंगी कई सुविधाएं

इस दौैरान दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मोबाइल वैन बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में काम करेंगी और श्रमिकों को पंजीकरण के साथ कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करेंगी.

Loading Ad...

मालूम हो कि सरकार ने इससे पहले भी दिल्ली में 13 नमो श्रमिक सेवा केंद्र शुरू करने की योजना भी घोषित की थी. इन स्थायी केंद्रों पर पंजीकरण, नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन, आवेदन की स्थिति और श्रमिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी सहायता एक ही जगह उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...