Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Manish Kashyap के सामने BJP सांसद की हवा टाइट, गांव वालों ने कर दिया ऐलान

पश्चिमी चंपारण के एक गांव में जब मनीष कश्यप पहुंचे तो इस दौरान गांव वालों ने उन्हें घेर लिया... जिनमें से कुछ गांव वालों ने तो मौजूदा बीजेपी सांसद संजय जायसवाल के खिलाफ शिकायतों की अंबार लगा दी, क्या इस बार बीजेपी सांसद की हार तय है ?

Loading Ad...
बिहार की राजनीति में एक तरफ जहां सन ऑफ लालू यादव यानी... तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ... सन ऑफ बिहार कहे जाने वाले मनीष कश्यप ने... जिसने लालू परिवार के साथ साथ बीजेपी की सांसें भी फुला दी है... क्योंकि इस बार लोकसभा चुनाव में उतरे मनीष कश्यप उस पश्चिमी चंपारण से ताल ठोक रहे हैं... जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है... यहां से संजय जायसवाल लगातार तीन बार सांसद रहे हैं... और इस बार भी बीजेपी उन्हें चुनाव लड़ा रही है... लेकिन लगता है इस बार संजय जायसवाल का जीतना मुश्किल है... क्योंकि इस बार पश्चिमी चंपारण में बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल का असली मुकाबला सन बिहार कहे जाने वाले मनीष कश्यप से है...
 
बिहार के लोगों की आवाज बन चुके मनीष कश्यप अब पश्चिमी चंपारण के लोगों की आवाज देश की संसद में उठाना चाहते हैं... इसीलिये पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ रहे हैं... जिन्हें जनता का भी खूब प्यार मिल रहा है... शुक्रवार को ही पश्चिमी चंपारण के एक गांव में जब मनीष कश्यप पहुंचे तो इस दौरान गांव वालों ने उन्हें घेर लिया... जिनमें से कुछ गांव वालों ने तो मौजूदा बीजेपी सांसद संजय जायसवाल के खिलाफ शिकायतों की अंबार लगा दी...
 
कागजों में तो मोदी सरकार की योजनाएं भले ही बिहार में पहुंच रही हों... लेकिन बात जब जमीनी हकीकत की आती है तो गांव में पहुंचने से पहले ही सरकारी योजनाएं भी दम तोड़ देती हैं... जिसका सबूत है पश्चिमी चंपारण का ये गांव... जहां आज भी बाढ़ आती है तो बच्चे पानी में होते हुए स्कूल जाते हैं... जहां आज भी लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं... इसीलिये मनीष कश्यप को देखते ही लोगों ने उनके सामने अपनी मुसीबतें गिनवानी शुरू कर दी...
 
गांव वालों की ये बातें सुनकर आप समझ सकते हैं कि बिहार आज भी कितना पिछड़ा हुआ है... जहां लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं... उनके घर तक ना तो सरकारी शौचालय पहुंचा और ना ही प्रधानमंत्री आवास का फायदा मिला... मोदी सरकार दिल्ली से योजनाएं तो लागू कर देती है लेकिन पश्चिमी चंपारण के बीजेपी सांसद संजय जायसवाल लगता है गांव तक इन योजनाओं को पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे हैं... इसीलिये अब पश्चिमी चंपारण के लोग बीजेपी की बजाए मनीष कश्यप से उम्मीदें लगाए हुए हैं... ऐसे में आपको क्या लगता है... क्या पश्चिमी चंपारण की जनता इस बार भी बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को जिताएगी... या मनीष कश्यप को लाएगी... अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं... 





 


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...