Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
Lok Sabha Elections 2024: क्या मायावती उड़ाएंगी योगी-शाह के होश?
बसपा प्रमुख मायावती को हार बिलकुल नहीं पसंद है। चाहे सामने कोई भी हो, मायावती हार नहीं मानती है, इसलिए बाकी की पार्टियों के लिए मायावती टेंशन बनी रहती, इसका उदाहरण तब देख गया जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी और इंडिया गठबंधन दोनों ने मायावती को मनाने की कोशिश की, लेकिन मायावती ने अकेले ही चुनाव लड़ने की ठानी, जिसके लिए अब मायावती मैदान में उतरने वाली है।
Advertisement
Loading Ad...
ये तो हर कोई जानता है की बसपा प्रमुख मायावती को हार बिलकुल नहीं पसंद है। चाहे सामने कोई भी हो, मायावती हार नहीं मानती है, इसलिए बाकी की पार्टियों के लिए मायावती टेंशन बनी रहती, इसका उदाहरण तब देख गया जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी और इंडिया गठबंधन दोनों ने मायावती को मनाने की कोशिश की, लेकिन मायावती ने अकेले ही चुनाव लड़ने की ठानी, जिसके लिए अब मायावती मैदान में उतरने वाली है। चलिए आपको भी बताते है पूरी खबर के बारे में।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती का मुकाबला बीजेपी और इंडिया गठबंधन, दोनों से होगा। जिसके लिए अब मायावती मैदान में उतरने वाली है। वो भी गृहमंत्री अमित शाह को टक्कर देने के लिए।
मायावती उड़ाने वाली है योगी-शाह के होश
उत्तर प्रदेश के नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बता दे, लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी है डॉ महेश शर्मा और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी है। ऐसे में बीजेपी और बसपा दोनों मैदान में उतरने वाले है। खबरे है की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को नोएडा आ रहे हैं। जहा वो जनसभा को सम्बोधित करेंगे, लेकिन शाह की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है क्युकी मायावती भी 20 अप्रैल नॉएडा आने वाली है। इसके बाद से कहा जा रहा है की मायावती की जनसभा से गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
क्युकी उत्तर प्रदेश में मायावती दलित वोट बैंक जबर्दश्त है। भले अभी सत्ता में बीजेपी है, लेकिन वो भी मायावती की ताकत अच्छे से जानती है, क्युकी एक ज़माना था जब मायावती भी माफियाओं पर नकेल कसी रहती थी, आज भले ही सीएम योगी सत्ता में है और उनके एक्शन की तारीफ़ की जाती है लेकिन ये भी हर किसी को याद है की मायावती अपने टाइम में कैसे एक्शन लेती थी।
ऐसे में जब एक बार फिर से मायावती चुनावी मैदान में अमित शाह के सामने रहेंगी तो योगी-शाह की मुश्किलें तो बढ़ेगी ही। क्युकी कहा तो ये भी जा रहा है की मायावती वोट काटने का भी काम कर सकती है।
सबसे खास बात आपको बता दे, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर मुस्लिम और दलित मतदाताओं कि संख्या ज़्यादा है, और ये दोनों ही मायावती को सपोर्ट करते है, ऐसे में मायावती खुद जब यहां से प्रचार करने आएंगी तो इससे बसपा को ज़बरदश्त फायदा मिलेगा और बीजेपी को नुकसान।
कुछ लोग तो ये भी कह रहे है मायावती तो योगी-शाह दोनों को घुटनों पर ले आएंगी।
फ़िलहाल, आपको बता दे, मायावती के भतीजे भी लोकसभा चुनाव में अपने पूरा दम लगा रहे है, बीजेपी और इंडिया गठबंधन दोनों के होश उड़ाते नज़र आ रहे है। अभी हाल फ़िलहाल ही उन्होंने योगी के बुलडोज़र पर सवाल उठाते हुए कहा था "आप किस बात के अखंड भारत की बात करते हैं. आप लोगों ने धोखा नहीं दिया गद्दारी की है. आप देश द्रोही हैं, जिनके सर पर छत थी वो भी छीन ली, गर्व से बोलते हैं कि बुलडोजर की सरकार है. लोगों ने आपको इसलिए वोट नहीं दिया था कि आप उनकी छत उजाड़ दें"
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...