बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि! जिम मालिकों को CM योगी का अल्टीमेटम, महिला ट्रेनर के बिना नहीं चलेगा काम, दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश देते हुए जिमों के अंदर महिला ट्रेनर की अनिवार्यता को लागू कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिमों की जांच के आदेश भी दिए हैं.

Author
02 Mar 2026
( Updated: 02 Mar 2026
08:07 AM )
बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि! जिम मालिकों को CM योगी का अल्टीमेटम, महिला ट्रेनर के बिना नहीं चलेगा काम, दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य की पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं. कुछ महीने पहले मिर्जापुर के एक जिम में ‘धर्मांतरण’ का मामला सामने आया था. इसे ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने अब राज्य के सभी जिमों की जांच करने का आदेश दिया है. मु्ख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर जिम में महिला ट्रेनर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए है. और सभी जिम मालिकों को इस आदेश का पालन करना होगा, नहीं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

अवैध काम में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई का आदेश

सीएम योगी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही, आगामी होली और दूसरे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जनपद में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. 

जहरीली शराब बिक्री पर रोक

सीएम योगी ने अवैध और जहरीली शराब की बिक्री पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने को कहा है. उन्होंने शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने और लंबित राजस्व से जुड़े मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा अधिकारियों को नियमित रूप से 'जनसुनवाई' करने और शिकायतों का मेरिट के आधार पर समाधान करने के निर्देश भी सीएम योगी ने दिए हैं.

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा रिपोर्ट कार्ड

यह भी पढ़ें

बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने भविष्य की परियोजनाओं का खाका सीएम योगी सामने पेश किया, जबकि डीएम सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी से योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने कानून व्यवस्था, गो-तस्करी पर लगाम, साइबर अपराध नियंत्रण और आगामी 14-15 मार्च को होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी. बैठक में राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, मेयर अशोक तिवारी समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें