Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ED ने आधी रात को अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार, 13 घंटे बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा!

आप के एक और विधायक पर गाज गिरती दिख रही है। ED ने एक बार फिर अमानतुल्लाह पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। ED के अधिकारियों का अमानतुल्लाह ने ठीक से जवाब नहीं दिया जिसके बाद अब उनकी मुश्किलें और बढती जा रही हैं। ख़बर है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में खान ने इस पर सफ़ाई दी

Loading Ad...
दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल खुद सलाख़ों के पीछे हैं…और ऐसा नहीं कि दो चार 10 दिन की बात है….मामला लंबा चलने वाला है, ऐसा कहना है क़ानून के जानकारों का भी और राजनीतिक विश्लेषकों का भी….केजरीवाल तो जेल में है हीं, साथ ही  मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन पहले से ही जेल की सलाख़ों के पीछे हैं। जो नेता बाहर हैं वो सड़कों पर उतरकर फ़िलहाल नारेबाज़ी कर रहे हैं….ऐसे में दिल्ली में काम हो तो कैसे हो ? ऐसे में दिल्ली सरकार चले तो कैसे चले ? इन सब सवालों के जवाब कोई आप नेता दे पाता कि इसी बीच एक और गिरफ़्तारी की ख़बर से आप में हड़कंप मच गया। बात कर रहे हैं ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान की।

वही अमानतुल्लाह खान जिनके ऊपर आरोप है कि जब वो दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने कई तरह से अनियमितता बरती। मामला इन्हीं अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। कुछ वक़्त पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर विचार करने से साफ़ तौर पर इंकार कर दिया था। इसी के साथ उन्हें 18 अप्रैल को 11 बजे ED के सामने पेश होने के लिए कहा था। अमानतुल्ला खान ED के सामने पेश तो हुए लेकिन सभी सवालों के जवाब केजरीवाल स्टाइल में देते नजर आए यानि गोलमोल जवाब। बताया जा रहा है कि 13 घंटे तक उनसे लंबी पूछताछ हुई उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ़्तारी के तुरंत बाद संजय सिंह ने एक ट्ववीट किया जिसमें उन्होंने लिखा था- "मोदी सरकार ऑपरेशन लोटस पूरी तरह जुट गई है मंत्रियों विधायकों पर फर्जी मामले बनाकर उनको गिरफ़्तार किया जा रहा है। अमानतुल्लाह खान के विरुद्ध बेबुनियाद मामला बनाकर ED द्वारा उनको गिरफ़्तार करने की तैयारी की जा रही है। तानाशाही का अंत जल्द होगा। मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूँ।" एक तरफ़ संजय सिंह ने भी ये ऐलान कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ़ अमानतुल्लाह खान अपने घर लौट आए और किसी भी गिरफ़्तारी की बात से इंकार करने लगे।

खान ने कहा कि उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया था। पूछताछ चली और उसके बाद वो अपने घर आ गए। इस पूरे मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। आप के नेताओं ने इस मामले में भी बीजेपी को घेरना शुरु कर दिया है। बीजेपी की तरफ़ से भी जमकर पलटवार किया जा रहा है। बहरहाल आपको बता दें कि ED ने दावा किया है कि अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ़ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के ज़रिए कमाए पैसे से अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदी। आरोप ये भी लगा है कि खान ने बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए नियमों और सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया और अवैध रूप से अलग अलग लोगों की भर्ती की।जिस वक़्त अमानतुल्लाह पर ये सारे आरोप ED लगा रही थी, उस वक्त वो बस खुद को बेकसूर ही बताते हुए नजर आए। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। 

ED ने अपने दावों को प्रमुखता से रखा और अमानतुल्लाह किसी भी दावे को झूठा साबित करने में नाकाम रहे। बहरहाल चारों तरफ से फंसे आप नेताओं की मुश्किलें आनेवाले वक़्त में और कैसे बढ़ती हैं देखना दिलचस्प रहेगा…फ़िलहाल अभी तो अमानतुल्लाह खान ने अपने अरेस्ट ना होने की बात कही है लेकिन आगे क्या होगा ये देखना होगा…बाकि संजय सिंह इस पूरे विवाद के बीच नरेंद्र मोदी को शुक्रिया क्यों कह रहे हैं ये आप जरा जाते जाते सुन लीजिए।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...