जापान दौरे में 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन से यात्रा करेंगे CM योगी, UP में आएगी तकनीक की नई क्रांति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी से जापान दौरे पर हैं. इस दौरान वे पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली ट्रेन का अनुभव लेंगे.

Author
19 Feb 2026
( Updated: 19 Feb 2026
07:53 PM )
जापान दौरे में 600 KM की रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन से यात्रा करेंगे CM योगी, UP में आएगी तकनीक की नई क्रांति

CM Yogi Japan Tour: जिस यूपी में कभी गुंडाराज, माफियाराज का बोलबाला था. अब उसी UP में भारी भरकम निवेश भी आ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेशों से नई तकनीक और निवेश लाने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है. इसीलिए जल्द ही CM योगी जापान के दौरे पर जाने वाले हैं. जहां वो जापान की सबसे आधुनिक तकनीक वाली ट्रेन मैग्लेव में ना सिर्फ सफर करेंगे बल्कि जापान की भविष्य की रेल तकनीक से भी रूबरू होंगे.

जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलती है. CM योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे का विशेष आकर्षण बनने जा रही है. मुख्यमंत्री अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होगी. 

कितनी खास है मैग्लेव ट्रेन? 

  • जापान की सबसे आधुनिक मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन है मैग्लेव
  • चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी के ऊपर तैरते हुए चलती है ट्रेन
  • चुंबकीय तकनीक से ट्रेन और ट्रैक के बीच संपर्क खत्म हो जाता है
  • 600 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है ये मैग्लेव ट्रेन
  • CM योगी इसी ट्रेन में बैठ कर 100 किलोमीटर का सफर तय करेंगे

मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है.  चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच सीधा संपर्क खत्म हो जाता है. जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है. यही कारण है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की गति हासिल करने में सक्षम है. 

जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को साल 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है. जिसके बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय आधे से भी कम रह जाएगा. CM योगी की यह यात्रा केवल तकनीकी जिज्ञासा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे UP में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- UP की बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स', CM योगी ने पहुंचाई हाईटेक एस्ट्रोनॉमी लैब, सरकारी स्कूल में अंतरिक्ष की बारीकियां सीख रहे बच्चे 

जापानी विशेषज्ञों के अनुसार इस ट्रेन में सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. जो इसे उच्च गति के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी प्रदान करता है. फिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता और नवाचार की मिसाल मानी जा रही है. हाईस्पीड रेल, स्मार्ट मोबिलिटी और सतत परिवहन के क्षेत्र में सहयोग से उत्तर प्रदेश समेत देश के परिवहन नेटवर्क को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

UP में आधुनिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगी गति

यह भी पढ़ें

UP में पहले से ही एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा हुआ है. कई शहरों में मेट्रो दौड़ रही है. रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसी परियोजनाएं यूपी के परिवहन को रफ्तार दे रहे हैं तो वहीं CM योगी भी ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि परिवहन के क्षेत्र में आने वाला समय मैग्लेव जैसी चुंबकीय ताकत वाली ट्रेनों का होगा. जो परिवहन को एक नई रफ्तार देगा. यही वजह है कि CM योगी की इस जापान यात्रा को सिर्फ एक विदेशी दौरे की तरह नहीं देखा जा रहा है, बल्कि इसे UP में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार के रूप में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि मैग्लेव जैसी सबसे आधुनिक ट्रेन में सफर सीएम योगी को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की भावी तस्वीर को भी करीब से देखने का मौका देगा. जिससे भविष्य में UP में भी जापान के सहयोग से आधुनिक ट्रांसपोर्ट परियोजनाओं को गति मिल सकती है. मैग्लेव जैसी भविष्य की तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव नीति निर्माण और दीर्घकालिक योजना के लिए उपयोगी माना जा रहा है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पहली बार Podcast में कामयाबी का ‘चाणक्य मंत्र’, Mansi Thakkar ने खोले एक-एक कर कई राज़!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें