Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘पंजाब को बदनाम करने की BJP की साजिश बेनकाब’, BJP, अकाली दल और कांग्रेस पर AAP सांसद का बड़ा हमला

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिस जग्गा सिंह को BJP क्रांतिकारी बता रही है उस पर 9 केस दर्ज हैं, इनमें से कई मामलों में वह दोषी भी करार दिया जा चुका है.

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

आम आदमी पार्टी ने BJP, कांग्रेस और अकाली दल पर बड़ा आरोप लगाया है. AAP सांसद संजय सिंह ने दोनों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, BJP, कांग्रेस और अकाली दल पंजाब को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. 

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस जग्गा सिंह को BJP अपना ‘भाई’ बता रही है, वह नशा तस्कर है और उस पर एनडीपीएस समेत 9 केस दर्ज हैं, जबकि मोहन जीत सिंह पर भी 8 केस दर्ज हैं. विपक्ष दलों ने गुलजार सिंह पर भी दबाव बनाकर AAP के खिलाफ बयान दिलवाया.

मान सरकार कर रही नशे का खात्मा- AAP

Loading Ad...

AAP सांसद ने कहा, ये लोग पंजाब को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं. आज जब भगवंत मान सरकार अभियान चलाकर अकाली दल, BJP और कांग्रेस की सरकारें में लाए गए नशे का खात्मा कर रही है तो इसे रोकने के लिए सभी एकजुट हो गए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब को बदनाम करने की BJP, कांग्रेस और अकाली की साजिश को सफल नहीं होने देगी. 

Loading Ad...

सोमवार को AAP मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के वरिष्ठ नेता औैर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में BJP, कांग्रेस और अकाली दल मिलकर एक गहरी साजिश रच रहे हैं. पंजाब में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार जो मुहिम चला रही है, उसे कैसे बदनाम किया जाए, कैसे कमजोर किया जाए, कैसे रोका जाए और पंजाब नशे के लिए पूरी दुनिया में कैसे बदनाम हो, इसकी पूरी साजिश रची जा रही है.

संजय सिंह ने बताया कि इस साजिश के तीन पात्र हैं- जग्गा सिंह, मोहनजीत सिंह और गुलजार सिंह. उन्होंने कहा, कांग्रेस, BJP और अकाली दल बिना सच जाने और बिना कुछ पड़ताल किए इन लोगों का सहारा लेकर और इनके पीछे खड़े होकर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ ऊटपटांग बयान दे रहे हैं और अभियान चला रहे हैं. 

Loading Ad...

जग्गा सिंह पर 9 केस दर्ज 

संजय सिंह ने बताया कि जिस जग्गा सिंह को BJP और कांग्रेस एक क्रांतिकारी के रूप में प्रस्तुत कर रही हैं और कह रही हैं कि वह नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा था, जिससे मजबूर होकर उसने जहर खा लिया, उस जग्गा सिंह के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं. इन 9 में से चार मुकदमों में वह दोषी करार दिया जा चुका है और उस पर रेप, अपहरण और नशे की तस्करी के मामले भी दर्ज हैं.

उन्होंने बताया, दो ग्राम पंचायतों ने बाकायदा नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था जिससे इसका धंधा नहीं चल पा रहा था क्योंकि यह खुद नशे के धंधे में शामिल रहा है. कांग्रेस, BJP और अकाली दल इसे क्रांतिकारी बताकर प्रचारित कर रहे हैं कि सरकार इसका उत्पीड़न कर रही है.

Loading Ad...

संजय सिंह ने बताया कि दूसरा व्यक्ति मोहनजीत सिंह है, जिसने मुख्यमंत्री भगवंत मान को काला झंडा दिखाया था. कांग्रेस, BJP और अकाली दल पूरी मुहिम चला रहे हैं कि काला झंडा दिखाने मात्र से इस नशे के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा को बुरी तरह पीटा गया, जबकि हकीकत यह है कि मोहनजीत सिंह के ऊपर आठ एफआईआर दर्ज हैं. 

AAP के खिलाफ जबरन दिलाया गया बयान 

संजय सिंह ने बताया कि तीसरा नाम गुलजार का है, जिसके बारे में कहा गया कि उसने मंत्री हरपाल सिंह चीमा की वजह से अपनी जान दे दी. हकीकत यह है कि पंजाब में विपक्ष की पार्टियों ने गुलजार से तब तक वीडियो बनवाया और उसे गाड़ी में लेकर घूमते रहे, जब तक उसने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दे दिया. गुलजार ने पहले जो वीडियो बनाया, उसमें उसने हरपाल सिंह चीमा या आम आदमी पार्टी का कोई नाम नहीं लिया था, लेकिन बाद वाले वीडियो में उसने हरपाल सिंह चीमा का नाम लिया. इसका मतलब है कि विपक्षी पार्टियों ने दबाव बनाकर उसका इस्तेमाल किया, जिसके कारण उसकी यह हालत हुई.

Loading Ad...

संजय सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस, BJP और अकाली दल से कहना चाहता हूं कि ऐसी घिनौनी सियासत मत करिए और बेबुनियाद झूठा आरोप लगाकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश मत करिए. नशे के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से अभियान चला रही है और नशा खत्म कर रही है.

AAP सांसद ने अकाली दल, कांग्रेस और BJP को चेताते हुए कहा, 

मैं अकाली दल, BJP और कांग्रेस के शासन को भी जानता हूं, जब ड्रग्स के माफियाओं का रिश्ता अकाली दल और BJP के नेताओं के साथ था, अकाली दल, BJP और कांग्रेस के लोगों ने मिलकर पंजाब में नशे का कारोबार किया और गांव-गांव में नशा पहुंचाने का पाप किया. 

Loading Ad...

संजय सिंह ने याद दिलाया कि इन पार्टियों के शासन में ड्रग्स का कारोबार फलता-फूलता रहा और सरकारें नशे के कारोबारियों को संरक्षण देती थीं. हमने पंजाब में वह दौर भी देखा है जब अकाली दल और BJP की सरकार में हाई स्कूल और इंटर में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे ड्रग्स के कारण मर गए. इन पार्टियों ने पूरे पंजाब को नशे में झोंकने का काम किया और अब जब हमारी सरकार इसके खिलाफ काम कर रही है, तो अकाली दल, BJP और कांग्रेस बेचौन होकर AAP के खिलाफ एक हो गए हैं. 

संजय सिंह ने बताया कि BJP शासित गुजरात में अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर 20,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी. यह बात केंद्र सरकार की एजेंसी NIA कह रही है. NIA ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर उस ड्रग्स के धंधे में पकड़े गए लोगों की जमानत का विरोध किया था. NIA ने जमानत का विरोध करते हुए शपथ पत्र में लिखा था कि गुजरात में अडानी के पोर्ट पर जो 20,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई है, उसका पैसा पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रशिक्षित करने में खर्च होता है. 

संजय सिंह ने BJP से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के सबसे करीबी दोस्त अडानी के पोर्ट से 20,000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. NIA ने सुप्रीम कोर्ट में आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए लिखित एफिडेविट देकर कहा था कि इन लोगों को बेल मत दीजिए क्योंकि ये बहुत बड़े अपराधी हैं और इस ड्रग्स का पैसा पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल होता है. 

Loading Ad...

देश में ड्रग्स का धंधा चला रही BJP-  AAP 

संजय सिंह ने याद दिलाया कि पाकिस्तान और वहां के आतंकवादी वही हैं जिन्होंने पुलवामा और पहलगाम का कांड किया और हमारी बहनों के माथे का सिंदूर उजाड़ा. उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि  BJP के लोग इतना बड़ा पाप का गिरोह चलाते हैं और उनका सबसे करीबी दोस्त उस धंधे में शामिल है. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि अगर इसकी जांच हो जाए, तो अडानी के साथ हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक एक बहुत बड़ा गिरोह निकलकर सामने आएगा और बहुत से लोगों को जेल जाना पड़ेगा. BJP पूरे देश भर में इतना बड़ा ड्रग्स का धंधा चला रही है. 

संजय सिंह ने कहा कि जिस गुजरात के अंदर शराब बैन है और उस पर पूरी तरह प्रतिबंध है, उसी गुजरात में जहरीली शराब पीकर 100 लोग मर गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नबीन के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला. बगल में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 105 लोग जहरीली शराब पीकर मर गए, लेकिन किसी भी BJP नेता के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. इसलिए BJP के लोग पंजाब को बदनाम करने की कोशिश मत करें, क्योंकि पूरा देश उन्हें जानता है और पूरे देश में उन्हें बेनकाब किया जाएगा. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- प्राथमिकताएं 5, मिशन एक: 'नशामुक्त पंजाब' के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

यह भी पढ़ें

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा ड्रग्स के धंधे का कारोबार अकाली दल, BJP और कांग्रेस ने ही चलाया है. अगर किसी पार्टी ने इसके खिलाफ सही मायने में कार्रवाई की है, तो वह AAP और भगवंत मान की सरकार है. ये पार्टियां इस मुद्दे पर जितना खुलकर बात करना चाहती हैं, हम करेंगे, लेकिन हम उन्हें पंजाब को बदनाम नहीं करने देंगे. जो लोग खुद बदनाम हैं और जिनके ऊपर खुद रेप, अपहरण और नशे के कारोबार के मुकदमे दर्ज हैं, ये पार्टियां ऐसे लोगों का सहारा लेकर और उनके पीछे खड़े होकर राजनीति कर रही हैं. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...