Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
बिहार की नेता ने दी धमकी- 'सत्ता में आई तो मोदी समेत BJP नेताओं को जेल भेजूंगी'
कौन है बिहार की वो नेता जिसने सीधे सीधे मोदी को जेल भेजने की धमकी दे डाली ? चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
Advertisement
Loading Ad...
लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे उल ज़लूल बयानों से लेकर प्रचार करने तक का सिलसिला भी शुरु हो गया है। एक तरफ़ ऐसे ऐसे नेता हैं जो गली मोहल्लों में घूम घूम कर लोगों को चूमते फिर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने मोदी को जेल भेजने की धमकी देनी शुरु कर दी है। समझ से परे है कि क्या वाक़ई राजनीति का ये निम्न स्तर ख़ुद हो गया है या जानबूझकर इन नेताओं ने कर लिया है। सबसे पहले तो जरा इन जनाब को देख लीजिए। ये हैं खगेन मुर्मू। बीजेपी ने बंगाल की मालदा उत्तर लोकसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। ये गली मोहल्लों में घूम घूमकर लोगों को चूम रहे हैं, फिर चाहे वो महिला हो, कोई लड़की हो या कोई आदमी हो ।
एक तरफ ऐसे ऐसे नेता हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ अब जरा लालू की बेटी मीसा भारती का बयान भी सुन लीजिए। चुनावी प्रचार के दौरान मीसा भारती ने सीधे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली। मीसा भारती ने कहा कि पीएम जमुई आए लेकिन परिवारवाद पर कुछ नहीं बोले। इंडिया गठबंधन को अगर देश की जनता ने मौक़ा दे दिया तो प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी नेताओं को जेल के अंदर डाल देंगे।
आपको बता दें कि एक बार फिर परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए लालू ने अपनी बेटी मीसा भारती को पाटलीपुत्र सीट से टिकट दिया है। वैसे एक तरफ़ मीसा इस तरह से धमकी दे रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ लालू के लाल तेजस्वी का वो मछली खाते हुए वीडियो तो आपने देखा ही होगा…जिसमें वो बीजेपी को चिढ़ाने के लिए इस स्तर पर चले गए हैं कि हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।
बहरहाल, लालू का पूरा परिवार मिलकर जिस तरह से चुनाव लड़ने और जीतने का दम भर रहा है उसे लेकर आप क्या राय रखते हैं कमेंट करके अपनी राय हमें जरुर दें।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...