Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

UP में भारत टैक्सी की एंट्री, किसानों को मिलेगा सस्ता कर्ज; CM योगी आज करेंगे दो बड़ी योजनाओं का शुभारंभ

सीएम योगी बुधवार को लखनऊ में भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान कई डिजिटल ऐप लॉन्च होंगे, भारत टैक्सी से एमओयू और लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति व शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे.

Image Source: Screengrab
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (23 सितंबर) को भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगे. लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल mkksylb.in, सहकारिता विभाग के उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप एवं उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी की लॉन्चिंग की जाएगी.

CM योगी सौपेंगे प्रमाण पत्र 

इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी, लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ पुलिस एवं भारत टैक्सी के मध्य एमओयू (MoU) होगा. साथ ही भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा. सीएम योगी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: पत्नी और 2 पुजारियों की हत्या, बच्चों को बनाया बंधक... आजमगढ़ में 8 घंटे बाद योगी की पुलिस ने ऐसे खत्म किया खूनी खेल; जानें पूरा मामला

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते दें कि इस कार्यक्रम के जरिए उत्तर प्रदेश में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ सहकारिता व्यवस्था और परिवहन क्षेत्र में नई पहल को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी. मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना, डिजिटल प्लेटफॉर्म और भारत टैक्सी से जुड़ी घोषणाओं को प्रदेश में रोजगार, सुविधा और विकास से जोड़कर देखा जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...