ढाई महीने बाद शपथ लेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, आज सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली अनुमति

दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. 30 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल भेज दिया गया. तब से वह जेल में है. फिलहाल उनके शपथ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ढाई महीने बाद शपथ लेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, आज सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम, एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली अनुमति

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा सीट से शानदार जीत दर्ज करने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज 3 फरवरी को सुबह 11 बजे विधायक पद की शपथ लेंगे. उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट से शपथ लेने की अनुमति मिल गई है. बता दें कि वह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बेउर जेल में बंद हैं. फिलहाल उनके शपथ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

कोर्ट ने खारिज कर दी है जमानत याचिका

दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. 30 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल भेज दिया गया. तब से वह जेल में है. इससे पहले बाहुबली विधायक ने सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे

अनंत सिंह ने बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के बीच में ही दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. उनकी हत्या होने के बाद जब अनंत सिंह जेल में गए, तो उस दौरान भी उनके समर्थकों को इस बात का भरोसा था कि जेल में रहते हुए भी वह चुनाव जीतेंगे और ऐसा ही हुआ. अनंत सिंह प्रचार भी नहीं कर पाए थे, लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में ललन सिंह जैसे कई दिग्गज नेताओं ने उनके क्षेत्र में जनसभा की, जिसका नतीजा अनंत सिंह की बंपर जीत के साथ सबके सामने आया. 

चुनाव से पहले जेल से बाहर आए थे 

बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी भी मोकामा से विधायक रह चुकी हैं. उन्हें उपचुनाव में जीत मिली थी, इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे. उसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया और जेडीयू से जब उन्हें टिकट मिला, तो आरजेडी की तरफ से वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया. हालांकि, क्षेत्र की जनता के अलावा पूरे बिहार को यह पता था कि अनंत सिंह इस चुनाव में शानदार जीत हासिल करने में कामयाब होंगे और ऐसा ही हुआ. अनंत सिंह मोकामा सीट से छठी बार विधायक बने. 

ढाई महीने बाद लेंगे शपथ 

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान हत्याकांड मामले में जेल में गए अनंत सिंह को शपथ लेने के लिए ढाई महीने का इंतजार करना पड़ा. हालांकि, अभी भी वह जेल में ही रहेंगे, लेकिन उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट ने शपथ की इजाजत दे दी है. 

अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं 

यह भी पढ़ें

बिहार के बाहुबली विधायकों की लिस्ट में शामिल अनंत सिंह हमेशा अपने बयानों उसकी वजह से चर्चा में रहते हैं. उनका सबसे गजब का अंदाज सिगरेट पीते हुए दिखाई देता है. जब वह अपने साथियों से कहते हैं 'ला रे सिगरेट'. उनके कई बयानों पर मीम्स बन चुके हैं, जो बहुत ही ज्यादा वायरल है. वहीं हाल ही में उनके सिगरेट पीने का भी वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें