Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Modi सरकार दिल्ली में लगाएगी राष्ट्रपति शासन? घबराई आतिशी ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। जानिए पूरी ख़बर।

Loading Ad...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला में इस कदर फंसे हुए हैं कि उनके बाहर आने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है, ऐसे में दिल्ली में सरकार चले तो चले कैसे ? केजरीवाल का कुर्सी मोह तो पीछा छोड़ नहीं रहा और ना ही जेल से वो ढंग से काम कर पा रहे हैं फिर दिल्ली कैसे चलेगी ? दिल्ली में काम कैसे होगा ? ऐसे में पिछले काफ़ी वक़्त से ये मांग चल रही है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। मांग ये भी है कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए और राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। मांग तक तो ठीक है लेकिन क्या ऐसा सच में हो पाएगा ?

इसका खुलासा हाल ही में ख़ुद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने किया है। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। इस पीसी में उन्होंने बीजेपी पर एक और नया आरोप मढ़ दिया। आतिशी ने कहा है कि केजरीवाल के ख़िलाफ़ बहुत बड़ा राजनीति षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और जल्द ही दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की साज़िश चल रही है। आतिशी ने इस प्रेस कान्फ्रेंस में उपराज्यपाल द्वारा गृहमंत्रालय को जो चिट्ठी लिखी गई है, उस पर भी आपत्ति जताई है।

सिर्फ़ आतिशी ही नहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का दावा किया है। बीजेपी पर कड़ा प्रहार करते हुए सौरभ भारद्वाज ने क्या कुछ कहा सुन लीजिए।

केजरीवाल के दोनों सिपाही ना जाने क्यों बार बार राष्ट्रपति शासन का दावा कर रहे हैं, जबकि अभी ऐसे कोई हालात बनते नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हां ये बड़ा सवाल जरुर खड़ा है कि आख़िर दिल्ली में काम होगा तो होगा कैसे ? बहरहाल आप इस ख़बर को किस तरह से देखते हैं कमेंट करके हमें जरुर बताए। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...