Advertisement

Loading Ad...

आसनसोल में बवाल, लाउडस्पीकर रोकने पर भड़की भीड़, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Bengal Riots: जहांगीरी मोहल्ला इलाके में पुलिस की कार्यवाई के बाद भीड़ इतनी भड़क गई कि उसने कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुनौती दे दी. देखते ही देखते सैकड़ों लोग इक्क्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय पुलिस चौकी को भीड़ ने निशाना बना लिया और वहां जमकर हंगामा किया.

Image Source: IANS/Video Grab
Loading Ad...

Bengal LoudSpeaker Riots: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में हालात उस वक्त अचानक बिगड़ गए जब लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ एक छोटा सा विवाद बड़े हंगामे में बदल गया. जहांगीरी मोहल्ला इलाके में पुलिस की कार्यवाई के बाद भीड़ इतनी भड़क गई कि उसने कानून व्यवस्था को पूरी तरह चुनौती दे दी. देखते ही देखते सैकड़ों लोग इक्क्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय पुलिस चौकी को भीड़ ने निशाना बना लिया और वहां जमकर हंगामा किया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े...

कैसे शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरा मामला मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर से जुड़ी शिकायत से शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लाउडस्पीकर को लेकर हस्तक्षेप किया और उसे रोकने की कोशिश की.यही बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और देखते ही देखते इलाके में नाराजगी फैल गई. धीरे-धीरे भीड़ जुटती गई और मामला शांत होने की बजाय और गंभीर होता चला गया.

Loading Ad...

पुलिस चौकी पर हमला और तोड़फोड़

Loading Ad...

कुछ ही समय में हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए. बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लेकिन यह प्रदर्शन जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा. भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया और वहां मौजूद वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. कई बाइकें गिरा दी गईं और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़कें पत्थरों व मलबे से भर गईं.

पुलिस की कार्रवाई और हालात पर काबू

Loading Ad...

जब स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने लगी, तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मोर्चा संभाला. पहले लाठीचार्ज किया गया ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े गए. काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल शांत जरूर है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.

प्रशासन का सख्त रुख

इस घटना के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के जरिए की जा रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान हो सके.
डिप्टी कमिश्नर PVG सतिश ने साफ कहा है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Loading Ad...

कोलकाता में भी पहले दिखा तनाव

यह भी पढ़ें

इसी दिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजाबाजार इलाके में भी हल्का तनाव देखने को मिला था. वहां शुक्रवार की नमाज के दौरान सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पुलिस और कुछ लोगों के बीच बहस हो गई थी. हालांकि कोलकाता पुलिस ने स्थिति को समय रहते संभाल लिया और मामला ज्यादा नहीं बढ़ पाया. यातायात और व्यवस्था जल्द ही सामान्य कर दी गई.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...