Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'नए भारत के शिल्पी, हमारे मार्गदर्शक...', PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी खास बधाई

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. CM योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

Image Source: IANS/@PMO
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है.

CM योगी ने दी बधाई 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, '145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.' उन्होंने लिखा, ''नेशन फर्स्ट' के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें.'

Loading Ad...

CM धामी ने भी दी बधाई 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, 'मां भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.' धामी ने कहा, 'आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. आपके कुशल नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और नए अवसरों का संचार हुआ है. बाबा केदार से आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. आपके नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है.' 

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, गोरखपुर को दी 40 करोड़ की 119 परियोजनाओं की सौगात, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी दी है बधाई 

इनके अलाव, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लिखा,'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपका अथक समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट संकल्प दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है. आपके गतिशील मार्गदर्शन में भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छू रहा है. आपकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और असीम शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं, ताकि आप हमारी मातृभूमि को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते रहें.' दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'पीएम मोदी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं. दिल्ली को आपका स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है. आपके नेतृत्व में आज राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है. शहर का स्वरूप बदल रहा है और उसके साथ लोगों के जीवन में भी नई सुविधाएं, नए अवसर और नई आशाएं जुड़ रही हैं.  हमारी बहनें हों, युवा साथी हों, श्रमिक परिवार हों, वरिष्ठ नागरिक हों या भविष्य के सपने संजोए हमारे बच्चे, विकसित दिल्ली की यात्रा का केंद्र जन-जन का जीवन है.'

Loading Ad...

यह भी पढ़े: अयोध्या में बनेगा NSG का क्षेत्रीय केंद्र, योगी कैबिनेट ने 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को दी मंजूरी, राम मंदिर ही नहीं पूरे UP की बढ़ेगी सुरक्षा

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश के अलग-अलग राज्यों से मिल रही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने संदेशों के जरिए उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की शुभकामनाएं दी हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...