‘लोकतंत्र का काला दिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, भड़क गईं दीदी
नाम वापसी से पहले ममता गुट की प्रत्याशी संचिता ने CM सुवेंदु से मुलाकात की थी. यह पार्टी के लिए बड़ा झटका है क्योंकि अब TMC नया उम्मीदवार भी नहीं उतार सकती.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया. नाम वापसी से पहले संचिता डे ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी.
इस घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी ने BJP पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने EVM और AI का मुद्दा भी उठाया. संचिता प्रधान डे ने राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के कुछ ही समय बाद अपना नामांकन वापस लिया.
ममता गुट की प्रत्याशी संचिता डे ने वापस लिया नामांकन
TMC को डबल झटका
TMC अब इस सीट पर अपना उम्मीदवार भी नहीं उतार सकती है. क्योंकि 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर थी. जो कि बीत चुकी है. ऐसे में ममता बनर्जी के पास कोई विकल्प नहीं बचा है.
#WATCH | Kolkata: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, "...They do not know that I cannot leave All India Trinamool Congress. It will always be with me until I leave this world...Absolutely dirty game but we are also ready to fight it out. I want the BJP to go from India.… pic.twitter.com/dZfmzgVjAi
— ANI (@ANI) September 18, 2026Advertisement
संचिता डे ने नाम वापस क्यों लिया है? इस पर संचिता डे की ओर से कोई प्रतिक्रिया या कारण नहीं बताया गया, लेकिन फैसले से पहले संचिता ने CM सुवेंदु से मुलाकात की थी. इसके बाद कोलकाता में ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले एआई का इस्तेमाल कर एक प्रक्रिया शुरू की गई है और बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी इसी तरह की गड़बड़ियां हुईं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन करार दिया. ममता बनर्जी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा,
‘वे नहीं जानते कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ सकती. जब तक मैं इस दुनिया से नहीं चली जाती, यह हमेशा मेरे साथ रहेगी. यह बिल्कुल गंदा खेल है, लेकिन हम भी इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. मैं चाहती हूं कि BJP भारत से चली जाए. हम INDIA गठबंधन में एकजुटता चाहते हैं.
इस दौरान ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि नंदीग्राम में अब वह कांग्रेस को समर्थन देंगी. नंदीग्राम में मुकाबला बहुकोणीय बना हुआ है. TMC के दूसरे धड़े (ऋतब्रत बनर्जी गुट) ने मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने शांति गोपाल गिरी, कांग्रेस ने मिलन प्रधान और BJP ने हसिरानी रथ को मैदान में उतारा है.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी की नई पहचान 'फुटबॉल', EC ने बनाया पार्टी का सिंबल, नाम भी बदला, जानें ऋतब्रत गुट को क्या मिला