Advertisement
‘कानून हम तय करेंगे…’ केरल में मुस्लिम लीग के ऐलान से गर्माई सियासत, पर्दे के पीछे कांग्रेस के साथ होगा खेला?
केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी IUML ने विजय जुलूस निकाला. जिसमें ऐसे नारे लगे कि नया विवाद खड़ा हो गया.
Advertisement
Keral News: केरल चुनाव के नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर ही दिया. वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे. इस बीच मुस्लिम लीग ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाली बात कह दी.
केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यानी IUML ने विजय जुलूस निकाला. जिसमें ऐसे नारे लगे कि नया विवाद खड़ा हो गया. जुलस में नारे लगे कि केरल में जहां-जहां मुस्लिम लीग का शासन है वहां कानून हम यानी IUML तय करेगी. इस ऐलान के बाद केरल में राजनीति गर्मा गई और शपथ से पहले ही वीडी सतीशन को विपक्ष ने घेर लिया.
मुस्लिम लीग ने क्या कहा?
Advertisement
मुस्लिम लीग ने इडूक्की में जुलूस में शक्ति प्रदर्शन करते हुए दो प्रभावशाली संगठनों को टारगेट किया. जिसमें एक नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) के प्रमुख सुकुमारन नायर और दूसरे श्री नारायण धर्म परिपालन योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेशन को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया था. IUML के कार्यकर्ताओं ने चिल्लाते हुए कहा, ‘वेल्लापल्ली और सुकुमारन कौन हैं? ध्यान से देखो, यह लीग है.’
Advertisement
सोशल मीडिया पर इस रैली के वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें वीडी सतीशन और IUML के नेताओं के पोस्टर लेकर जुलूस निकाला जा रहा है.
दावा किया जा रहा है वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर IUML असहमत थी. केरल विधानसभा चुनाव के दौरान वेल्लापल्ली नटेशन ने मुस्लिम लीग पर जोरदार हमला बोला था. ऐसे में अब मुस्लिम लीग ने चैलेंज कर दिया. लीग की इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि मामला गर्माया तो यूथ मुस्लिम लीग ने एक्शन ले लिया. यूथ विंग ने इडुक्की जिला समिति को निलंबित कर दिया.
Advertisement
BJP और वाम दलों ने घेरा
कार्रवाई के बाद भी विपक्ष इस मुद्दे पर UDF को घेर रहा है. CPI-M और BJP ने मुस्लिम लीग के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा. केरल BJP अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, वीडी सतीशन का मुख्यमंत्री बनना मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के प्रभाव का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अगले पांच साल केरल में पर्दे के पीछे मुस्लिम लीग ही सरकार चलाएगी.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें! आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, CBI, ED और SFIO को किया तलब
Advertisement
यह भी पढ़ें
दरअसल, केरल में कांग्रेस के बाद IUML ही UDF का दूसरा सबसे बड़ा दल है. केरल में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को टच नहीं कर पाई. केरल में कुल 140 सीटें हैं, बहुमत का आंकड़ा 71 है, कांग्रेस के खाते में आई हैं 63 सीट, राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि मुस्लिम लीग के 22 विधायक हैं. ऐसे में विपक्ष का दावा है कि राज्य में यह कांग्रेस पर भी हावी होगी. ऐसे में वीडी सतीशन के सामने शपथ से पहले ही बड़ी चुनौती नजर आ रही है.