कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से ऐसा कौन सा सवाल पूछा कि रोहित शर्मा भी रह गए हैरान
शिवम दूबे हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। जहां पर कपिल शर्मा ने शिवम दूबे से एक ऐसा सवाल पूछ लिया था। जिसे सुनकर रोहित शर्मा भी हैरान रह गए थे।
07 Oct 2024
(
Updated:
10 Dec 2025
11:17 PM
)
Follow Us:
Advertisement
कपिल शर्मा के शो पर जो भी आता है। वो कपिल शर्मा के जवाब में फंस जाता है। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के खिलाड़ी Shivam Dube के साथ हुआ। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ कई खिलाड़ी कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। जहां पर खिलाड़ियों ने कपिल के साथ जमकर मस्ती की। इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने खिलाड़ियों से कई तरह के सवाल भी पूछे। जहां खिलाड़ी फंसते हुए नजर आए।.ऐसा ही कुछ शिवम दूबे के साथ हुआ।दरअसल कपिल शर्मा ने टीम इंडिया के खिलाड़ी शिवम दूबे से एक ऐसा सवाल पूछ लिया। जिसके बाद वो फंस गए थे। रोहित शर्मा भी उस सवाल पर हैरान हो गए थे। लेकिन शिवम दूबे ने उस सवाल का जवाब इस तरह से दिया। कि हर कोई हैरान हो गया। चलिए अब आपको पूरी खबर के बारे में बताते हैं।
कपिल शर्मा ने पूछा ये सवाल
दरअसल ये बात हर कोई जानता है कि शिवम दूबे आईपीएल में धोनी की टीम से खेलते हैं। जहां पर पिछले कुछ सालों में शिवम दूबे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। तो कपिल शर्मा ने शिवम दूबे से पूछा। कि आप आईपीएल में धोनी की टीम से खेलते हो। और टीम इंडिया में रोहित पाजी के साथ भी खेलते हो, तो आपको कौन सा कप्तान अच्छा लगता है। क्रिकेट में आने का क्रेडिट आप किसे देते हो। इस सवाल को सुनकर ना केवल शिवम दूबे परेशान हो गए। बल्कि सवाल के बाद रोहित शर्मा कहते हैं कि फंस गया है ये। पास में बैठे सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि आपने बहुत मुश्किल सवाल पूछ लिया है।लेकिन फिर शिवम दुबे इस सवाल का जवाब बड़े दिमाग से देते हैं। शिवम दूबे कहते हैं कि क्रिकेट में आने का क्रेडिड मैं अपने पापा को दूंगा। मुझे ये लगता है कि चाहें चेन्नई में खेल रहा हूं या इंडियन टीम में तो उस समय मेरे लिए वह बेस्ट है। उनका ये जवाब सुनकर रोहित सहित सभी लोग खुश होते हैं। फिर रोहित बोलते हैं कि ये जवाब सोचकर आया था क्या?
शिवम दूबे का प्रदर्शन
शिवम दुबे ने साल 2019 में टीम इंडिया में एंट्री मारी थी। उसके बाद से शिवम दूबे ने टीम इंडिया के लिए 33 T20I मैचों में कुल 448 रन बनाए हैं..तो इस दौरान शिवम दूबे ने चार वनडे मैच भी खेले हैं।
शिवम दूबे का चेन्नई में प्रदर्शन
शिवम दुबे साल 2022 में चेन्नई में आए थे। चेन्नई में आने के बाद से दूबे का प्रदर्शन शानदार रहा है। दूबे का ये प्रदर्शन उनके आंकड़े देखकर पता चलता है। दूबे ने आईपीएल 2022 में 289 रन, आईपीएल 2023 में 418 रन, आईपीएल 2024 में 396 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें
Advertisement
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें