Advertisement
टीम इंडिया से बाहर सूर्यकुमार यादव ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, बोले- यहां दुआओं की ताकत बहुत ज्यादा है
बुधवार को सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे और भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की.
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गणपति की भक्ति में सराबोर हैं. बुधवार को सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे और भगवान गणेश की दिव्य प्रतिमा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. सूर्या अपनी पत्नी के साथ गणपति का दर्शन करने पहुंचे थे.
ICC रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, अभिषेक ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन की नंबर-1 बादशाहत बरकरार
लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
Advertisement
मुंबई के लालबागचा राजा का दर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यहां आकर अच्छा लग रहा है. मैं पिछले 5-6 साल से यहां आ रहा हूं. पिछली बार मैंने देखा कि बहुत से लोग यहां अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आते हैं. मैंने एक तस्वीर देखी जिसमें किसी ने यहां 2024 के लिए एक नोट लिखा था कि इंडिया 2024 में वर्ल्ड कप जीतेगा. फिर 2025 में भी मैं यहां आया था, और किसी ने लिखा था कि हमारी लीडरशिप में इंडिया 2026 में वर्ल्ड कप जीतेगा. तो, यहां दुआओं की ताकत बहुत ज्यादा है."
Advertisement
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम से ड्रॉप है सूर्य
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादवल लंबे समय से व्यक्तिगत तौर पर रनों के लिए जूझ रहे थे. इसी वजह से टी20 विश्व कप के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. विश्व कप के ठीक बाद उन्होंने टी20 की कप्तानी और टीम में जगह गंवा दी.
Advertisement
जल्द टीम इंडिया में होगी सूर्य की वापसी
36 सल के सूर्यकुमार यादव फिलहाल पूरी तरह फिट हैं और लगातार अपनी फॉर्म और फिटनेस पर काम कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को जल्द टीम इंडिया में टी20 फॉर्मेट में वापसी का भरोसा है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
कभी टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रहे सूर्या को इस फॉर्मेट का राजा कहा जाता था. वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज रहे. 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 113 टी20 की 107 पारियों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में एक भी सीरीज नहीं हारी थी. एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 में जीत उनकी कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धि है.