जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Rohit Sharma हैं Impact Rules के खिलाफ, BCCI पर उठाये सवाल!

रोहित शर्मा की जब से Mumbai Indians में कप्तानी गई है तब से वो लगातार चर्चाओं में हैं और अब रोहित शर्मा के एक बयान ने उनकी चर्चा फिर से बढ़ा दी है। क्योंकि रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर रूल्स के खिलाफ चले गए हैं और उन्होंने इस चीज को लेकर आवाज़ उठाई है।

Author
18 Apr 2024
( Updated: 06 Dec 2025
11:29 AM )
Rohit Sharma हैं Impact Rules के खिलाफ, BCCI पर उठाये सवाल!
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम क्यों है खतरे में ? क्या आईपीएल इसकी बड़ी वजह है ? कप्तान ने BCCI पर उठाया सवाल तो भारतीय क्रिकेट जगत में मचा हाहाकार। इस वक़्त हर तरफ एक इंटरव्यू खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है, हर तरफ इस इंटरव्यू की चर्चा की जा रही है क्योंकि ये इंटरव्यू किसी और का नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का इंटरव्यू है और ये इंटरव्यू रोहित शर्मा ने बीच आईपीएल में दिया है। इस इंटरव्यू में वैसे तो तमाम मुद्दों पर बात हुई है लेकिन जो सबसे बड़ा मुद्दा है वो ये है कि रोहित शर्मा ने BCCI पर सवाल खड़े कर दिए हैं वो BCCI के नियम के खिलाफ चले गए हैं। 


रोहित शर्मा की जब से Mumbai Indians में कप्तानी गई है तब से वो लगातार चर्चाओं में हैं और अब रोहित शर्मा के एक बयान ने उनकी चर्चा फिर से बढ़ा दी है। क्योंकि रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर रूल्स के खिलाफ चले गए हैं और उन्होंने इस चीज को लेकर आवाज़ उठाई है।  

Advertisement


दरअसल आईपीएल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर का रूल्स एड हुआ था हालांकि इस रूल्स से टीम को काफी मदद मिलती है और कई खिलाडियों को खेलने का मौका भी मिलता है। लेकिन इस नियम के तहत कोई भी टीम प्लेइंग 11 के अलावा एक और खिलाड़ी खिला सकती है। फैंस को भी इस नियम ने काफी आकर्षित किया और गेम को और मजेदार बनाया लेकिन अब रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस नियम को लेकर बात की है और कहा है कि - "मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। यह आल राउंडर खिलाड़ियों के लिए बिलकुल सही नहीं है। क्रिकेट 12 खिलाड़ियों से नहीं बल्कि 11 खिलाड़ियों से खेला जाता है। फैंस के लिए खेल को और मनोरंजक बनाने के लिए बहुत कुछ किया जा रहा हैं।" 


साथ ही रोहित शर्मा ने कुछ खिलाडियों के उदाहरण देकर आगे कहा कि यदि आप इस नियम से क्रिकेट पहलू को देखें तो मुझे लगता है कि शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल रहा है, जो हमारे लिए यानि टीम इंडिया के लिए भी अच्छी बात बिलकुल नहीं है।"   

Advertisement


तो देखा आपने रोहित शर्मा इन इम्पैक्ट नियम के किस तरह खिलाफ हैं। वो भारतीय टीम के भविष्य का सोच रहे हैं।  और जो उदहारण उन्होंने दिए हैं बिलकुल सही हैं क्योंकि csk में इम्पैक्ट रूल्स की वजह से शिवम दुबे जैसे शानदार आलराउंडर को खुद को सही से साबित करने का मौका नहीं मिल रहा है वो बल्लेबाज़ी से सबको आकर्षित तो कर रहे हैं लेकिन उनकी गेंदबाज़ी देखने को नहीं मिल रही है। जिसे लेकर BCCI के टी 20 वर्ल्ड कप को लेकर किये गए मीटिंग में चर्चा भी हुई थी।  क्योंकि शिवम दुबे को सेलेक्टर्स टी 20 वर्ल्ड कप के लिए देख रहे हैं उन पर बात कर रहे हैं लेकिन बात यही पर अटक जाती है कि उनकी गेंदबाज़ी नहीं देखने को मिल रही है जबकि टीम को एक परफेक्ट आलराउंडर की जरुरत है। 


बहरहाल आपका रोहित शर्मा के इस बयान और आईपीएल में इम्पैक्ट रूल्स को लेकर क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं। 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें