जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Pandya Brothers के सौतेले भाई की गिरफ़्तारी, सामने आया 3 साल पुराना केस

एक तरफ दो भाई अपना नाम कमा रहे हैं, दिन - रात मेहनत कर रहे हैं वही दूसरी तरफ Pandya Brothers का एक भाई महाठग निकला जिसकी अब गिरफ़्तारी हो गई है । आपको बताएं कौन है वो Pandya Brothers का भाई जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है ।

Author
12 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
05:22 PM )
Pandya Brothers के सौतेले भाई की गिरफ़्तारी, सामने आया 3 साल पुराना केस
Advertisement

Pandya Brothers यानि की हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या इन दिनों आईपीएल में बिजी चल रहे हैं वही इसी बीच पंड्या ब्रदर्स के भाई की गिरफ़्तारी हो गई है.

 

एक तरफ दो भाई अपना नाम कमा रहे हैं, दिन - रात मेहनत कर रहे हैं वही दूसरी तरफ Pandya Brothers का एक भाई महाठग निकला जिसकी अब गिरफ़्तारी हो गई है । आपको बताएं कौन है वो Pandya Brothers का भाई जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है । 

 

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या का सौतेला भाई वैभव पंड्या गिरफ्तार हो गया है । मुंबई पुलिस ने  वैभव पंड्या को अपने हिरासत में ले लिया है । EOW यानि कि मुम्बई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने जालसाजी के मामले में हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या के सौतेले भाई वैभव को गिरफ्तार किया है और ये मामला 3 साल पुराना 2021 का है । 

Advertisement

 

दरअसल खबरों के मुताबिक कुछ साल पहले तीनों भाइयों ने हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और इनके सौतेले भाई वैभव पंड्या ने एक पॉलीमर बिसनेस के लिए कंपनी स्टार्ट की जिसमें हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या का 40 प्रतिशत शेयर था और 20 प्रतिशत शेयर वैभव पंड्या का था, और इस पार्टनरशिप के अनुसार इस कंपनी से होने वाले प्रॉफिट को हार्दिक, क्रुणाल और वैभव में पार्टनरशिप के हिसाब से बंटना था, यानि कि जिसका जितना शेयर है उस हिसाब से उसको उतना प्रॉफिट मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ वैभव पंड्या महाठग निकले और अपने भाइयों को ही अपने लालच के चक्कर में बड़ा धोखा दे दिया।

 

कहा जा रहा है कि ठग भाई वैभव ने कंपनी में जो प्रॉफिट हुआ उस प्रॉफिट के रुपयों को हार्दिक और क्रुणाल पंड्या को देने के बजाय उन्हें बिना बताएं एक अलग कंपनी बना ली और पुरानी कंपनी से जो प्रॉफिट मिला था उसकी रकम को नयी खोली गई कंपनी में ट्रांसफर कर दिया. यहां तक कि वैभव ने अपने 20 प्रतिशत शेयर को चालाकी से 33.3 प्रतिशत कर लिया, जिस वजह से हार्दिक और क्रुणाल को 4. 3 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा. यहां भाई ने ये कहावत साबित कर दि कि भाई - भाई का ना रहा। 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

आपको बता दें ये केस 3 साल पुराना है जिस वजह से इस केस के चलते इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने वैभव पंड्या को 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.अब देखना होगा आगे इस केस में क्या कुछ नया मोड़ आता है और सबसे ख़ास चीज क्या हार्दिक और क्रुणाल को न्याय मिल पाता है कि नहीं. वैसे आपका इस खबर को लेकर क्या कुछ कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें