जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मयंक यादव का करियर खतरे में, क्या BCCI देगी साथ?

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और कमेंटेटर इयान बिशप हैं उन्होंने मयंक यादव को लेकर चिंता जताई है उन्हें चिंता इस बात की है कि कहीं मयंक यादव जैसा शानदार खिलाड़ी फिटनेस के चलते कहीं दब ना जाये। उनका करियर शुरू होने से पहले कहीं वो भीड़ में ना खो जाये।

Author
21 Apr 2024
( Updated: 28 Apr 2024
02:17 AM )
मयंक यादव का करियर खतरे में, क्या BCCI देगी साथ?
Advertisement

मयंक यादव ये वो नाम है जिसने आईपीएल 2024 के इस सीजन में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। रफ़्तार का दूसरा नाम मतलब मयंक यादव। आईपीएल 2024 में ये युवा खिलाड़ी पहली बार जब पंजाब के खिलाफ मैदान में गेंदबाज़ी करने उतरा।गेंद की रफ़्तार इतनी थी कि बल्लेबाज़ों को बॉल समझ आती उससे पहले वो आउट हो जाते। सबने कहा मिल गया भारत का असली हीरो जो टी 20 वर्ल्ड कप जिताएगा। इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाज़ी की रफ़्तार से ना सिर्फ फैंस का दिल जीता बल्कि सेलेक्टर्स का ध्यान भी अपनी तरफ आकर्षित किया। सेलेक्टर्स इतने मजबूर हो गए कि सिर्फ 2 मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर BCCI की मीटिंग में इस नाम की चर्चा होने लगी। और टी 20 वर्ल्ड कप खिलाने की मांग उठी। लेकिन अफ़सोस मयंक यादव चोटिल हो गए और अभी तक वो वापसी नहीं कर पाए हैं ऐसे में अब उनके करियर को लेकर बातें शुरू हो गई है और कहा जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो खतरे में जा सकता है मयंक यादव का करियर। जिसके लिए BCCI से गुहार लगाई जा रही है कि बचा लीजिये मयंक यादव का क्रिकेट करियर। 


दरअसल ये गुहार लगाने वाले कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और कमेंटेटर इयान बिशप हैं उन्होंने मयंक यादव को लेकर चिंता जताई है उन्हें चिंता इस बात की है कि कहीं मयंक यादव जैसा शानदार खिलाड़ी फिटनेस के चलते कहीं दब ना जाये। उनका करियर शुरू होने से पहले कहीं वो भीड़ में ना खो जाये। जिसे लेकर उन्होंने BCCI से अपने विचार साझा किये हैं और क्रिकबज  के माध्यम से मयंक यादव के लिए कहा है कि - हर कोई इस बात से सहमत है कि मयंक यादव एक स्पेशल टैलेंट हैं और ऐसे खिलाड़ियों का मिलना आसान नहीं होता जो लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सके। मयंक ऐस खिलाड़ी है जिसके पास गति और नियंत्रण हैं जिसे आप खरीद नहीं सकते है। लेकिन उनके चोट की एक हिस्ट्री रही है। हमने कई भारतीय तेज गेंदबाजी प्रतिभाओं को टूटते देखा है। मुझे याद है कि रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के बार-बार चोटिल होने पर निराशा व्यक्त की थी।


Advertisement

जिसके बाद इयान बिशप ने LSG और BCCI से कहा कि ये बहुत अच्छा होगा अगर मयंक के फिटनेस को लेकर एलएसजी के माध्यम से या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से मदद मिले, वो मयंक पर इन्वेस्ट करें, फण्ड दें । मयंक को एक पर्सनल कोच देना चाहिए और उसकी गेंदबाज़ी पर ध्यान देना होगा उनके फिटनेस से लेकर डाइट प्लान तक हर चीज ठीक करनी होगी जिसके बाद आने वाले एक दो सालों में आपको वो एक mature खिलाड़ी के रूप में देखने को मिलेगा और ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद अच्छी बात होगी।


आपको बता दें मयंक यादव ने आईपीएल के इस सीजन में पहली बार पंजाब के खिलाफ गेंदबाज़ी की थी मयंक यादव ने इस मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किये  थे और प्लेयर ऑफ़ थे मैच भी बने थे। जिसके बाद RCB के खिलाफ मयंक यादव ने फिर ऐसी गेंदबाज़ी की कि लगातार दूसरी बार वो player of the match चुने गए। इस मुकाबले में भी मयंक यादव ने 3 विकेट अपने नाम किये थे और गेंदबाज़ी की रफ़्तार की तो क्या ही बात की जाये।मयंक 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं।वो इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ हैं। 

Advertisement


लेकिन फिटनेस जो किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरुरी चीज है उसे लेकर BCCI को वास्तव में सोचना चाहिए वो भी एक ऐसे युवा गेंदबाज़ के लिए जो एक हीरा है जिसने अपनी गेंदबाज़ी से ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट में बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में अपनी चर्चा तेज़ कर दी है। खैर अब देखना होगा मयंक यादव कब वापसी करते हैं और bcci इयान बिशप के बयान पर कितना गौर फरमाती है।

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें