जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CSK के कप्तान बनेंगे Rohit, Dhoni से की सीक्रेट मीटिंग, वायरल हुई तस्वीरें

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं और कुछ बातचीत कर रहे हैं। अब हर कोई इस तस्वीर को देखकर इस मुलाकात से कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन CSK का हिस्सा होंगे और CSK की कप्तानी करेंगे।

Author
14 Apr 2024
( Updated: 11 Dec 2025
03:49 AM )
CSK के कप्तान बनेंगे Rohit, Dhoni से की सीक्रेट मीटिंग, वायरल हुई तस्वीरें
Advertisement
सोशल मीडिया के इस ज़माने में आप कुछ भी छुपा नहीं सकते आज नहीं तो कभी न कभी आपका सच्च सबके सामने आ ही जाता है और अब एक बहुत बड़ा सच्च सोशल मीडिया के ज़रिये बाहर आया है जिसने हर जगह सनसनी मचा दी है क्योंकि कि ये सच्चाई है CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और MI के पूर्व कप्तान Rohit Sharma के बारे में। क्या सच में Rohit sharma CSK ज्वाइन करने वाले हैं ? क्या रोहित csk की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे ? इस सब बातों को हवा मिल गई है एक तस्वीर से।जी हाँ जब से सोशल मीडिया पर धोनी और रोहित शर्मा दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं तब से लगातार तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस तस्वीर ने बहुत सारे सवाल पैदा कर दिए हैं और बहुत बड़े - बड़े इशारे भी दे दिए हैं। आखिर क्या है पूरा सच, क्या है पूरा मामला आपको इस रिपोर्ट में बताएँगे।  

बात कर रहे हैं हम वायरल तस्वीर की जो इस वक्त काफी चर्चाओं में है और जिसने हर तरफ खलबली मचा दी है क्योंकि तस्वीर में CSK और MI के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी और रोहित शर्मा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। और ये कोई मामूली तस्वीर नहीं है ये एक मुलाकात है जो आईपीएल के बीच की गयी है। और मुंबई vs csk मुकाबले से पहले की गई है।  

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों खिलाड़ी एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं और कुछ बातचीत कर रहे हैं। अब हर कोई इस तस्वीर को देखकर इस मुलाकात से कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन CSK का हिस्सा होंगे और CSK की कप्तानी करेंगे। हर कोई इस मुलाकात का यही मतलब निकाल रहा है कि बहुत जल्द कुछ बड़ा होने वाला है। रोहित शर्मा मुंबई इंडिसन्स छोड़ने वाले हैं। 

हालांकि जब से धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी है तब से CSK की कमान नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है और मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक के हाथों में गई है तब से लगातार मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस को छोड़ने की मांग कर रहे हैं।  इस बीच खबरे कई आई कि रोहित अब मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे। कई टीमों के नाम लिए गए कि रोहित इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं लेकिन अब CSK का नाम लिया जा रहा है कि रोहित CSK का हिस्सा होंगे।

वैसे तस्वीर में सचिन तेंदुलकर भी साथ में दिखाई दे रहे हैं और जब हमने इस तस्वीर का सच जानना चाहा तो ख़बरों के मुताबिक पता चला कि ये एक शूट के दौरान की तस्वीर है और उस वक़्त ये तस्वीर खींची गई है जो काफी वॉयरल हो रही है। अब सच क्या है ये तो वक़्त आने पर पता चलेगा वैसे आपका इन मुलाकात या फिर कहें इस तस्वीर को लेकर क्या कुछ कहना है कमेंट कर जरूर बताएं। 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें