Advertisement
Ind vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, 134 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम
वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर सिमटी दिया. भारत की और से गुरनूर बरार ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए.
Advertisement
भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है.
134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. 23 के स्कोर तक टीम ने अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) का विकेट गंवा दिया. 53 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में टॉम लैथम (7) भी आउट हो गए. ग्लेन फिलिप्स भी खाता नहीं खोल सके.
Advertisement
Advertisement
न्यूजीलैंड को मिचेल और सेंटनर ने संभाला
53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया. मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली.
Advertisement
मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए. सेंटनर ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए.
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.
ये बल्लेबाज़ ही दो अंकों में पहुंच सके
Advertisement
हेनरी निकोलस, मिचेल और सैंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दो अंकों में पहुंच सके.
भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की. बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा, औकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए.
यह भी पढ़ें
भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने का मौका है. बारिश से प्रभावित ये मैच 50 ओवर की जगह 47-47 ओवर का खेला जा रहा है.