Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

"मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं...'मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी जानकारी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा। उन्होंने ने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं."

Image Credit: IANS
Loading Ad...

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. शुक्रवार को शमी ने अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हमेशा भारत के लिए खेलने का गर्व रहेगा. 

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना... तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है."

Loading Ad...

“मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं.”

Loading Ad...

36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं."

"अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे और अच्छे-बुरे हर वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरी प्रतिभा पर विश्वास किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई. आपका समर्थन और भरोसा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. भले ही मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा. शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट. आपका, शमी."

Loading Ad...

मोहम्मद शमी को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल सका है. उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत के लिए क्रिकेट मैच खेला था. टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो शमी आखिरी बार जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरे थे.

शमी का टेस्ट करियर 

नवंबर 2013 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट करियर में कुल 64 मैच खेले, जिसमें 27.71 की औसत के साथ 229 विकेट निकाले. इस दौरान 6 बार पारी में पांच विकेट चटकाए. इसके अलावा, बल्ले से 750 रन बनाए, जिनमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहे. मोहम्मद शमी भारत के लिए 108 वनडे मुकाबलों में 206 विकेट, जबकि 25 टी20 मैच में 27 विकेट हासिल कर चुके हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...