×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अर्जेंटीना, मेसी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में दो असिस्ट करने के साथ ही लियोनेल मेसी के नाम फीफा विश्व कप में कुल 12 असिस्ट हो गए हैं. इनमें से 10 असिस्ट उन्होंने टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में किए हैं.

Author
16 Jul 2026
( Updated: 16 Jul 2026
10:43 AM )
FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अर्जेंटीना, मेसी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Image Credit: IANS File Photo
Advertisement

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अर्जेंटीना की इस जीत के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने टीम की ओर से लगे दोनों ही गोल में अहम भूमिका निभाई. अर्जेंटीना की जीत के साथ ही मेसी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है.  

यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी बने मेसी 

सेमीफाइनल में किए गए दो असिस्ट (गोल करने में मदद) के साथ ही मेसी के नाम अब विश्व कप में कुल 12 असिस्ट हो गए हैं. इसमें से 10 असिस्ट मेसी ने टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, मेसी इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. विश्व कप इतिहास में कोई और खिलाड़ी 8 से ज्यादा असिस्ट नहीं कर सका है.

Advertisement

पहले हाफ में अर्जेंटीना पर हावी रही इंग्लैंड 

सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना शुरुआत से बैकफुट पर दिखाई दी. पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी. अर्जेंटीना के मुकाबले इंग्लैंड पहले हाफ में ज्यादा हावी दिखाई दी. दूसरे हाफ की शुरुआत भी इंग्लैंड के पक्ष में रही और मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के जोरदार शॉट के दम पर टीम 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही. इसके बाद मुकाबले में अर्जेंटीना की ओर से लगातार प्रयास जारी रहे और आखिरी 7 मिनटों में टीम ने जबरदस्त वापसी की. मैच के 85वें मिनट में लियोनेल मेसी के बेहतरीन पास को एंजो फर्नांडेज ने गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर किया.

यह भी पढ़ें

इसके बाद एक बार फिर इंजरी टाइम में मेसी ने शानदार पास दिया, जिसे लाउतारो मार्टिनेज ने हेडर की मदद से गोल में तब्दील करते हुए अर्जेंटीना को मैच में 2-1 से आगे कर दिया. इंग्लैंड ने स्कोर को फिर से बराबरी पर लाने की खूब कोशिश की, लेकिन आखिरी सीटी बजने तक टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी. खिताबी मुकाबले में अब अर्जेंटीना की भिड़ंत स्पेन से होगी. स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें