Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Asian Games 2026: 10 मीटर एयर राइफल में भारत को सिल्वर, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। भारतीय पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

Image Credit: Twitter/@rajnathsingh
Loading Ad...

एशियन गेम्स 2026 में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई दी है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

Asian Games 2026: शेफाली-दीप्ति के दम पर गोल्ड जीतने उतरेगा भारत, श्रीलंका से फाइनल भिड़ंत

Loading Ad...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से उनके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई. आपकी सटीकता और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है. भविष्य में और भी सफलताएं पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं."

Loading Ad...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया गर्व का पल

Loading Ad...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत के लिए गर्व का पल; एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल जीता है. इन तीनों चैंपियंस को मेरी ओर से हार्दिक बधाई. उनकी सटीकता, अनुशासन और समर्पण ने देश का मान बढ़ाया है. आने वाले समय में उन्हें और भी सफलताएं मिलें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं."

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारत के लिए एक और सिल्वर! रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई.

Loading Ad...

कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया खिलाड़ियों का अभिनंदन
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे खिलाड़ियों का शानदार निशाना! पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बधाई. आपकी लगन भारत का मान बढ़ाती रहेगी."

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर पार्थ राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई. बहुत बढ़िया."

Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल का खाता, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर, राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Loading Ad...

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल में 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "भारत ने एशियन गेम्स में अपने मेडल टैली में एक और सिल्वर जोड़ा! पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को हार्दिक बधाई."

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, "हमारे चैंपियंस ने मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा! एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बहुत-बहुत बधाई."

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिमांशु को दो सिल्वर जीतने पर जीत पर दी बधाई. उन्होंने कहा कि हिमांशु की दोहरी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है. हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट और 10 मीटर एयर राइफल निजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...