Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अभिषेक के तूफान के बाद अब सीरीज जीत की बारी, अफगानिस्तान से आज दूसरा T20, वरुण हुए बाहर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर है. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली थी. दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर एक बार फिर बड़े स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 10 टी20 मुकाबलों में भारत ने 8 में जीत हासिल की है.

(Photo: IANS/Kamal Kishore)
Loading Ad...

अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही तीन टी-20 सीरीज़ मैचों में से आज दूसरा मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेला जाएगा. भारत अपना पहला टी-20 मुकाबला जीत चुकी है और इस सीरीज को अपने नाम करने की पूरी तैयारी में है. रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने मैच को 38 गेंद रहते 7 विकेट से जीत लिया था. गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही बेहद प्रभावी रहे थे, वहीं स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शानदार रहे थे. वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया था और 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने 157 के लक्ष्य को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था. टीम इंडिया पहले टी20 में दिखाए गए फॉर्म को दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी. भारतीय टीम दूसरे टी-20 में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. 

दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका 

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस टी-20 सीरीज से साइड स्ट्रेन इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए है. वरुण अभी हाल ही इंग्लैंड से हुए मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी से उभरे थे. वरुण ने पहले मैच में 4 ओवर्स में 16 रन और 1 विकेट अपने नाम किया था. वरुण की इस इंजरी की वजह से वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर हो सकते है. एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होने वाला है. भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला खेलने वाला है.

Loading Ad...

कैसा है आज का पिच रिपोर्ट और हेड तो हेड में कौन आगे ?

Loading Ad...

पहले टी-20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. दूसरे टी-20 में अय्यर टॉस जीतने की स्थिति में बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. पहले बल्लेबाजी की स्थिति में भारतीय बल्लेबाजों के पास क्रीज पर ज्यादा समय बिताने का मौका होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम 8 मैचों में विजयी रही है. एक मैच टाई रहा है, जबकि एक मैच रद्द रहा था. ऐसे में अपने जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज अपने कब्जे में करने के इरादे से उतरेगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...